Gurugram civic poll results: हरियाणा में सरकार होने के बावजूद BJP को तगड़ा झटका, निर्दलियों ने हराया

गुरुग्राम के निकाय चुनावों में निर्दलियों का बोलबाला, 35 वार्ड में 21 निर्दलीय उम्मीदवार जीतें, बड़ी पार्टियों को दिया झटका, आईएनएलडी के खाते में सिर्फ एक सीट

गुरुग्राम। गुरुग्राम के निकाय चुनावों के नतीजे काफी चौंकाने वाले आए हैं, रविवार को हुए चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवारों ने सबको चौंका दिया है। गुरुग्राम के 35 वार्ड में 21 निर्दलीय उम्मीदवारों शानदार जीत दर्ज करके बड़े-बड़े दलों को चौंका दिया है। निर्दलीय उम्मीदवारों ने भाजपा के उम्मीदवारों को पटखनी दी है। भाजपा ने तकरीबन हर सीट पर उम्मीदवार मैदान में उतारे थे। हरियाणा में भाजपा की सरकार होने के बाद भी पार्टी को सिर्फ 13 सीटों पर जीत हासिल हुई है। जबकि राष्ट्रीय लोकदल को सिर्फ एक सीट पर जीत दर्ज हुई है।

इसे भी पढ़ें- परिवारवाद पर बोले अखिलेश- डिंपल यादव अब नहीं लड़ेंगी चुनाव

आईएनएलडी के खाते में सिर्फ एक सीट

आईएनएलडी के खाते में सिर्फ एक सीट

गुरुग्राम में छह साल बाद निकाय चुनाव हुए थे, जिसमे कुल 202 उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया, जिसमे से 147 उम्मीदवार निर्दलीय उम्मीदवार थे, जबकि 20 उम्मीदवारों को आईएनएलडी ने मैदान में उतारा था। पिछली बार 2011 के चुनाव में 63.3 फीसदी मतदाताओं ने हिस्सा लिया था, जबकि इस बार 55.92 फीसदी मतदाताओं ने चुनाव में हिस्सा लिया था। इस बार चुनाव 2016 में संसदीय क्षेत्र के निर्धारित नहीं होने की वजह से विलंब से हुआ है।

सुरक्षा के थे पुख्ता इंतजाम

सुरक्षा के थे पुख्ता इंतजाम

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक गुरुग्राम में कुल 5,58,884 मतदाता हैं, जिसमें 2,92,938 पुरुष जबकि 2,65,946 महिलाएं शामिल हैं। जिसमे से सिर्फ 3,12,550 मतदाताओं ने चुनाव में हिस्सा लिया और अपना वोट दिया। कुल 546 पोलिंग बूथ पर शांति बहाल करने के लिए 3,600 पुलिस अधिकारियों को तैनात किया गया था। जिसमें से 1,982 पुलिसकर्मियों को पोलिंग बूथ की निगरानी और पेट्रोलिंग के लिए तैनात किया गया था। साथ ही 20 चेकप्वाइंट भी बनाए गए थे जिससे कि आसामाजिक तत्वों पर नजर रखी जाए।

फर्जी वोट देने वाले गिरफ्तार

फर्जी वोट देने वाले गिरफ्तार

कुछ जगहों पर छिटपुट घटनाएं हुईं थीं, लेकिन पुलिस ने इन्हें शांत करा दिया। तीन लोगों को फर्जी वोट देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है, इनपर फर्जी आईडी से वोट देने का आरोप है, इन्हें डीएलएफ फेज 1 के पोलिंग बूथ पर गिरफ्तार किया गया है। चुनाव परिणामों को रविवार शाम को घोषित कर दिया गया था। इस चुनाव में गौ सेवा आयोग के चेयरमैन भानी राम मांग्ला के बेटे प्रमोद मांग्ला, गुरुग्राम के विधायक उमेश अग्रवाल की साली हिमानी अग्रवाल ने भी दांव आजमाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+