Gurugram: 8वीं के छात्र ने साथ पढ़ने वाली छात्रा को रंग की जगह लगाया सिंदूर, पहुंचा रिमांड होम

Recommended Video

    Gurugram के School के Student को Holi की मस्ती पड़ी भारी | वनइंडिया हिंदी

    गुरुग्राम। होली का पर्व मौज-मस्ती का होता है, स्कूलों में छात्र-छात्राओं को तो ना जाने इस पर्व का कब से इंतजार होता है लेकिन गुरुग्राम के स्कूल का एक छात्र इस मस्ती के चक्कर में जुवेनाइल होम पहुंच जाएगा, इस बात की कल्पना भी कोई नहीं कर सकता है लेकिन ऐसा हुआ है गुरुग्राम में। दरअसल कक्षा 8 में पढ़ने वाले आरोपी छात्र ने स्कूल जाते समय रास्ते में अपने साथ पढ़ने वाली एक छात्रा के सिर पर कथित तौर पर रंग फेंक दिया था लेकिन छात्रा का कहना है कि लड़के ने उसके ऊपर रंग नहीं सिंदूर फेंका था। जिसकी वजह से आरोपी छात्र पर POCSO ऐक्ट के तहत केस दर्ज किया गया और उसके बाद उसे जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे दो हफ्ते के लिए फरीदाबाद में ऑब्जर्वेशन होम भेज दिया गया है।

    स्कूल छात्र पर छात्रा ने लगाया सिंदूर डालने का आरोप

    इस बारे में जानकारी मीडिया को गुरुग्राम के पुलिस कमिश्नर संदीप खिरवार ने दी , ये घटना सोमवार को फारुखनगर के मेहचाना गांव में घटी है । कमिश्ननर ने कहा कि दोनों छात्र-छात्रा एक साथ एक ही सरकारी स्कूल में पढ़ते हैं। छात्रा ने सिंदूर डालने वाली बात पहले अपने घर में बताई , उसके बाद छात्रा के घरवालों ने पुलिस में छात्र के खिलाफ केस दर्ज कराया। पहले तो FIR फारुखनगर पुलिस थाने में दर्ज की गई थी लेकिन बाद में ये केस मानेसर के महिला पुलिस थाने में ट्रांसफर कर दिया गया।

    मेरे बेटा बेकसूर: आरोपी की मांं

    छात्रा के आरोप को सरासर गलत बताते हुए आरोपी छात्र की मां ने कहा कि हर चीज गलतफहमी की शिकार है, मेरे बेटे ने मस्ती-मजाक में लड़की के ऊपर रंग डाला था लेकिन उसने उसे गलत समझ लिया। मेरा बच्चा निर्दोष है और उसका इरादा गलत नहीं था, वो तो उस लड़की को ठीक से जानता भी नहीं है। मेरा बेटा मात्र 14 साल का है, उसे तो ढंग से सिंदूर का मतलब भी नहीं पता है। उस पर गलत आरोप लगा है, वो बेकसूर है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+