Chhattisgarh News:गुरु पूर्णिमा पर CM विष्णु देव साय बनोरा स्थित अघोर गुरुपीठ पहुंचे गुरु दर्शन हेतु
गुरु पूर्णिमा पर रायगढ़ की अपनी यात्रा के दौरान, मुख्यमंत्री विष्णु देव साई ने राज्य की समृद्धि के लिए अघोर गुरु पीठ में आशीर्वाद मांगा। उन्होंने अघोरेश्वर अवधूत भगवान राम जी और उनके शिष्य प्रियदर्शी भगवान राम जी को भी सम्मान दिया।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज गुरु पूर्णिमा के अवसर पर रायगढ़ प्रवास के दौरान ग्राम बनोरा स्थित अघोर गुरु पीठ में गुरु दर्शन के लिए पहुंचे। उन्होंने गुरु पीठ आश्रम के उपासना स्थल पर अघोरेश्वर अवधूत भगवान राम जी की प्रतिमा के दर्शन कर प्रदेश की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

उन्होंने आश्रम में अघोरेश्वर अवधूत भगवान राम जी के प्रिय शिष्य प्रियदर्शी भगवान राम जी के दर्शन भी किए और मार्गदर्शन प्राप्त किया । इस अवसर पर वित्त मंत्री श्री ओ पी चौधरी, लोक सभा सांसद श्री राधेश्याम राठिया, राज्यसभा सांसद श्री देवेंद्र प्रताप सिंह , विधायक श्री पुरंदर मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।












Click it and Unblock the Notifications