बलात्कारी बाबा को जेल पहुंचाने वाले शख्स ने कहा, समाज के दुश्मन को जेल पहुंचाकर खुश हूं
नई दिल्ली। सीबीआई की विशेष अदालत ने सोमवार को डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को आखिरकार यौन शोषण मामले में सजा सुना दी। बलात्कारी बाबा को 10 साल के लिए सलाखों के पीछे पहुंचाने वाले पत्रकार रामचंद्र छत्रपति के बेटे अंशुल छत्रपति ने कहा कि मैं बहुत टाइम से कह रहा था कि गुरमीत राम रहीम जैसे लोग समाज के दुश्मन है। अंशुल ने गुरमीत राम रहीम को जेल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है।

अंशुल ने कहा, 'जब हम कहते थे कि ये बाबा आपत्तिजनक गतिविधियों में शामिल थे तो लोगों को विश्वास ही नहीं होता था। मैं बहुत खुश हूं कि कोर्ट ने आज साबित कर दिया है'। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को 15 साल पुराने यौन शोषण के मामले में कोर्ट ने उन्हें 10 साल की सजा सुनाई है।
आपको बता दें कि 15 साल पहले गुरमीत राम रहीम के डेरा के अंदर साध्वियों के साथ हुए यौन उत्पीड़न को पत्रकार राम चंदेर छत्रपति ने उजागर किया था। 'पूरा सच' नाम का अखबार निकालने वाले छत्रपति ने डेरा का पूरा सच और एक गुमनाम पत्र को अपने अखबार में छाप दिया जिसमें दो साध्वियों के साथ बलात्कार और यौन हिंसा की बात लिखी थी। इसके बाद पत्रकार राम चंदेर छत्रपति की हत्या कर दी गई थी और इसका आरोप भी गुरमीत राम रहीम पर ही लगा था।












Click it and Unblock the Notifications