गुड़गांव: आसमान से गिरी पॉटी, गांव वाले हुए कन्फ़्यूज़

हरियाणा के गुड़गांव शहर के एक गांव में 'बर्फ़ का गोला' आसमान से गिरने के बाद गांववाले कन्फ़्यूज़ हो गए.

हालांकि अधिकारियों को ये अंदेशा है कि वो चीज़ बर्फ़ नहीं बल्कि किसी हवाई जहाज से गिरा 'फ़्रोज़ेन ह्यूमन वेस्ट' (जमा हुआ मानव मल) था.

शनिवार को फाज़िलपुर बादली गांव के लोग 'कुछ धड़ाम से गिरने की तेज़ आवाज़' सुनकर अचरज में पड़ गए.

उन्होंने आसमान से गिरा एक 'बर्फ़ का गोला' देखा जो क़रीब 10 से 12 किलो का था.

गुड़गांव शहर के एक आला अधिकारी विवेक कालिया ने बताया कि गांववालों को ऐसा लगा, मानो ये किसी दूसरे ग्रह से आई चीज़ हो.

हवाई जहाज में 'ह्यूमन वेस्ट' यानी मानव मल को स्पेशल टैंक में स्टोर किया जाता है. प्लेन के लैंड करने के बाद अमूमन इन्हें निपटाया जाता है.

विमान सेवा
BBC
विमान सेवा

केमिकल जांच

लेकिन अंतरराष्ट्रीय विमानन प्राधिकरण ये मानते हैं कि मानव मल वाला स्पेशल टैंकर उड़ान के दौरान लीक हो सकता है.

विवेक कालिया ने बीबीसी से कहा कि आसमान से गिरी चीज़ का सैंपल केमिकल जांच के लिए भेजा गया है, लेकिन हमें संदेह है कि ये हवाई जहाज से गिरा जमा हुआ मानव मल था.

उन्होंने कहा, "ये एक बहुत बड़ा बर्फ़ का गोला था जो शनिवार सुबह आसमान से गिरा. जोर से आवाज़ हुई और लोग ये देखने के लिए अपने घरों से दौड़े आए कि वहां क्या हुआ. कुछ गांववालों को ये लगा कि ये किसी दूसरे ग्रह से आई चीज़ है. कुछ लोगों ने इसे खगोलीय चट्टान समझा और मैंने तो यहां तक सुना है कि कुछ इसके नमून अपने घर तक ले गए."

भारतीय मौसम विभाग के एक सीनियर अधिकारी ने इसके सैंपल की जांच कर बताया कि ये चीज़ कोई आकाशीय वस्तु नहीं है.

दिसंबर, 2016 में भारत की एक कोर्ट ने ये फैसला सुनाया था कि अगर विमान मानव मल हवा में गिराता है तो उन पर जुर्माना लगाया जाएगा.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+