गुड़गांव में बीच सड़क गैंगवार, एक की मौत, ऑटो पर चढ़ गई SUV

गुड़गांव। आईटी हव के नाम से देश में प्रसिद्ध गुड़गांव के पॉश एरिया एमजी रोड पर दिनदहाड़े गैंगवार का एक मामला सामने आया है। बीच सड़क अज्ञात हमलावरों ने एक एसयूवी कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमलावर ऑल्टो कार में आए थे जो फरार होने में कामयाब हो गये।

Gurgaon: Shootout outside Central Mall

एययूबी के ड्राइवर की मौत हो गई है। गोली लगने के बाद अनियंत्रित एसयूवी एक ऑटो पर चढ़ गई। ऑटो में सवार दो लोग घायल हो गए हैं।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक एसयूवी में सवार शख्स राकेश हत्या और लगभग एक दर्जन आपराधिक मामलों में आरोपी है। वह फिलहाल जमानत पर है और उसकी बुधवार को कोर्ट में पेशी थी। वह 3-4 अन्य लोगों के साथ कोर्ट जा रहा था कि तभी यह हमला हो गया। राकेश भी इस हमले में घायल हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+