सनी देओल की कोशिशों से सुरक्षित भारत लौटी कुवैत में फंसी महिला, डैडी धर्मेंद्र ने यूं दिया आशीर्वाद

नई दिल्ली- गुरदासपुर से भाजपा सांसद सनी देओल एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने एक बहुत बड़ा काम कर दिखाया है, जिसके लिए उन्हें सिर्फ आम जनता से ही नहीं, उनके डैडी से भी सराहना मिल रही है। दरअसल, एक भारतीय महिला किसी वजह से कुवैत में फंस गई थी और भारत में उसके घर वाले परेशान हो गए थे। जैसे ही सनी देओल को इसकी भनक लगी, उन्होंने विदेश मंत्रालय से लेकर कुवैत स्थित भारतीय एंबेसी तक जोर लगाकर उसके स्वदेश लौटने का रास्ता साफ करा दिया। धर्मेंद्र को जब अपने बेटे के इस काम की जानकारी मिली तो उन्होंने उन्हें इसी तरह जनता की सेवा करते रहने का आशीर्वाद दिया है।

सनी देओल की कोशिशों से घर लौटी वीना

सनी देओल की कोशिशों से घर लौटी वीना

जालंधर के भिखोविंड गांव की वीना कुवैत गई थी और वहीं किसी कारण से फंस गई थी। उसके घर वालों को उसका कोई पता नहीं चल पा रहा था। जब गुरदासपुर के सांसद सनी देओल करतापुर कॉरिडोर का दौरा कर रहे थे तो वीना के परेशान परिजनों ने उन्हें यह बात बताई और मदद की गुहार लगाई। तब सनी ने कुवैत स्थित भारतीय एंबेसी सं संपर्क किया, जिनकी मदद से वहां वीना को ढूंढ़ निकाला गया। गुरुवार को वह महिला सुरक्षित अपने घर लौट आई है, जिससे उसके परिजनों समेत जालंधर और गुरदासपुर के लोगों में भी खुशी का माहौल है। उन्हें इस बात का गर्व है कि उनके सांसद के प्रयासों से एक महिला अपने परिवार वालों से मिल पाई है।

डैडी धर्मेंद्र ने ट्विटर के जरिए दिया बेटे को आशीर्वाद

जब धर्मेंद्र को इस बात की जानकारी मिली कि सनी देओल की कोशिशों से एक महिला अपने घर लौट सकी है तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने महिला के वापस भारत आने वाली एक खबर के साथ ट्वीट करते हुए सनी देओल के लिए फर्ज निभाते रहने का संदेश लिखा है। धर्मेंद्र के शब्द हैं, 'नौकरी समझ कर फर्ज निभाना, सनी बेटे। गॉड ब्लेस यू।'

गुरदासपुर के लिए बहुत मेहनत कर रहे हैं सनी-बीजेपी

गुरदासपुर के लिए बहुत मेहनत कर रहे हैं सनी-बीजेपी

गुरदासपुर लोकसभा क्षेत्र में सक्रिय बीजेपी नेताओं का दावा है कि सनी देओल इलाके के विकास के काम पर पूर्व सांसद विनोद खन्ना की तरह ही जोर लगा रहे हैं। बीजेपी के लोगों का दावा है कि उन्होंने गुरुदासपुर के लोगों से जो भी वादे किए हैं, उसे पूरा करने के लिए काम कर रहे हैं। लोगों ने बताया कि सांसद की कोशिशों की बदौलत ही इलाके में दो बड़े पुल मकौड़ा पत्तन और नरोट जैमल साइड में बनने वाले हैं। इसके अलावा दुनेरा क्षेत्र में एक नए सड़क प्रोजेक्ट पर भी काम किया जा रहा है। गुरदासपुर सीट पर इस बार सनी देओल कांग्रेस के तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष और तत्कालीन सांसद सुनील झाखड़ को हराकर लोकसभा पहुंचे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+