बांग्‍लादेश जेल से रिहा हुआ गुलशन कुमार का हत्‍यारा दाऊद मर्चेंट, लाया जाएगा भारत

दाऊद मर्चेंट को दाऊद इब्राहिम का करीबी माना जाता है। वह कथित तौर पर सुपारी लेकर हत्या करता था। उसे गुलशन कुमार की हत्या के मामले में 2002 में उम्र कैद की सजा सुनाई गई थी।

नई दिल्‍ली। टी-सीरीज कंपनी के मालिक गुलशन कुमार की हत्‍या का दोषी और अंडरवर्ल्‍ड डॉन दाऊद इब्राहिम का खास गुर्गा अब्‍दुर रऊफ उर्फ दाऊद मर्चेंट को भारत लाया जाएगा। बांग्लादेश सरकार अब जल्द मर्चेंट को भारत को सौंप सकती है। बांग्‍लादेश में उसकी कैद की सजा खत्म होने पर सोमवार को उसे रिहा कर दिया गया है।

Gulshan Kumar's killer Abdur Rauf Daud Merchant freed from Dhaka jail

उसे बांग्लादेश में घुसपैठ करने को लेकर 2009 में गिरफ्तार किया गया था और सजा हुई थी। गृह मंत्री असदुज्जमान खान ने बताया कि दाऊद मर्चेंट को रिहा कर दिया गया क्योंकि उसकी जेल की सजा समाप्त हो गई है लेकिन यह स्पष्ट नहीं किया कि उसे भारत को सौंपा गया है या नहीं, जहां उसके खिलाफ अदालती मामला है। उन्होंने बताया कि मर्चेंट को रिहा कर दिया गया है।

भारत ने दिया है उम्र कैद की सजा

दाऊद मर्चेंट को दाऊद इब्राहिम का करीबी माना जाता है। वह कथित तौर पर सुपारी लेकर हत्या करता था। उसे गुलशन कुमार की हत्या के मामले में 2002 में उम्र कैद की सजा सुनाई गई थी। गृहमंत्री ने बताया कि बांग्लादेश सरकार मर्चेंट को प्रत्यर्पित करने की योजना के अनुसार आगे बढ़ रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+