मॉक ड्रिल में एक बार फिर से गुजरात पुलिस ने इस्लाम को बनाया निशाना
अहमदाबाद। गुजरात में इसी माह शुरु होने वाले वाइब्रैंट गुजरात निवेशक सम्मेलन की सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस आतंकवादी घटनाओं से निपटने के लिए मॉक ड्रिल कर रही है। लेकिन जिस तरह से गुजरात पुलिस इन मॉक ड्रिल में मुस्लिम धर्म को आतंकवाद से जोड़ रही है उसपर विवाद खड़ा हो गया है।

आतंकी हमलों से निपटने के लिए किए जा रहे मॉक ड्रिल में गुजरात पुलिस ने सरदार सरोवर बांध पर मॉक ड्रिल की जिसमें पकड़े गए आतंकियों से इस्लाम जिंदाबाद के नारे लगवाए गए। जिसके बाद गुजरात पुलिस की जमकर आलोचना हो रही है। बताया जा रहा है कि 26 दिसंबर को यह मॉक ड्रिल की गयी थी।
गौरतलब है कि इससे पहले सूरत में मॉक ड्रिल में पकड़े गये आतंकी को स्कल कैप पहनाये जाने पर जमकर हंगामा होने के बाद गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदी बेन पटेल ने मांफी मांगी थी। लेकिन इन दोनों ही मामलों के सामने आने के बाद गुजरात पुलिस सवालों के घेरे में हैं।
वहीं राजनीतिक दलों ने जहां सीधे तौर पर पुलिस की इस कार्रवाई के लिए राज्य की बीजेपी सरकार को घेरा है। वहीं मुस्लिम धर्मगुरुओं ने भी गुजरात पुलिस की इस करतूत को गलत ठहराया है। विवाद बढ़ने के बाद पुलिस ने भी इस मामले में अपनी गलती मानी है।












Click it and Unblock the Notifications