दूसरी पत्नी की हत्या कर टुकड़ों में काटा शव, गिरफ्तारी पर बोला- पहली बीवी से लड़ती थी
दूसरी पत्नी की हत्या कर टुकड़ों में काटा, गिरफ्तारी पर होला- घर की लड़ाई रोकने को किया ये सब
नई दिल्ली। गुजरात के सूरत शहर में एक शख्स के कथित तौर पर अपनी पत्नी की बेहरमी से हत्या करने और उसके शव को टुकड़ों में काट छुपाने का मामला सामने आया है। आरोपी जब जगंल में शव को दबाने की कोशिश कर रहा था, तो उसकी हरकतें संदिग्ध देख किसी ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और पत्नी के शव को भी बरामद कर लिया।

शव के टुकड़ों को छुपाते चढ़ा पुलिस के हत्थे
ये मामला सूरत के रानी तलाव इलाके का सोमवार का है, जहां रहने वाले 32 साल के शहनवाज युसुफ शेख ने अपनी दूसरी पत्नी जुलेखा की हत्या कर दी और फिर पत्नी के शव को टुकड़ों में काटकर दबा देने की कोशिश की। शाहनवाज जब शव के टुकड़ों को दबा रहा था तो पुलिस को इसकी सूचना मिल गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस आरोपी को लेकर उसके घर पहुंची और तलाशी ली तो घर से महिला का सिर और हाथ पैर बरामद हुए।

दोनों पत्नियों में झगड़े से बचने को कर दी हत्या
पुलिस से पूछताछ में शाहनवाज ने बताया है कि उसकी दो शादियां हुई थी। दोनों पत्नियों के बीच रोज झगड़ा होता रहता था। रोज-रोज के झगड़ों से तंग आकर शाहनवाज ने अपनी दूसरी पत्नी जुलेखा की हत्या कर दी और फिर किसी को पता ना चले और कोई सबूत नी मिले इसलिए उसके शव को काट ठिकाने लगाने की कोशिश की। जुलेखा से उसने दो साल पहले शादी की थी।

जुलेखा से किया था प्रेम विवाह
शाहनवाज शादीशुदा होते हुए जुलेखा के प्यार में पड़ गया था और 2 साल पहले उसने जुलेखा से दूसरी शादी कर ली। शादी के बाद जुलेखा ने शाहनवाज की पहली बीवी के साथ एक ही घर में रहना शुरू कर दिया। जिसके बाद शाहनवाज की दोनों पत्नियों में झगड़े शुरु हो गए और इसके बाद फिर उसने जुलेखा की हत्या कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि इस मामले आरोपी शाहनवाज की पत्नी और बहन भी इस अपराध में शामिल हैं, फिलहाल दिल्ली में हैं।












Click it and Unblock the Notifications