मानहानि केस: राहुल गांधी की अपील पर सुनवाई आज, जानिए कौन हैं हाईकोर्ट के नए जज हेमंत प्रच्छक?
मानहानि केस में राहुल गांधी की अपील पर गुजरात हाईकोर्ट के नए जज हेमंत प्रच्छक 29 अप्रैल यानी आज सुनवाई करेंगे।

राहुल गांधी पर मानहानि केस मामले में दो साल की सजा पर रोक लगाने की अपील पर आज 29 अप्रैल को सुनवाई होनी है। इस मामले की सुनवाई गुजरात हाई कोर्ट के नए जज हेमंत प्रच्छक करेंगे।
हाईकोर्ट में राहुल गांधी के वकील पंकज चांपानेरी ने बताया कि राहुल गांधी की अपील पर ये पहली सुनवाई होगी, जो हेमंत प्रच्छक सुनवाई करेंगे। इससे पहले ये सुनवाई जस्टिस गीता गोपी के समक्ष सुनवाई होने को थी, लेकिन उन्होंने खुद को सुनवाई से अलग कर लिया। जिसके बाद चीफ जस्टिस ने इस मामले को जस्टिस पी प्राच्छक के समक्ष भेजा है।
क्या है सरनेम मानहानि केस?
साल 2019 में एक कर्नाटक के कोलार में एक चुनाव रैली के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोदी सरनेम को लेकर टिप्पणी की थी, जिस पर सूरत वेस्ट विधायक पूर्णेश मोदी ने मानहानि का मुकदमा दर्ज करवाया था।
इस मामले में सूरत की निचली अदालत ने 23 मार्च 2023 को राहुल गांधी को दोषी करार देते हुए दो साल की सजा सुनाई थी। दो साल की सजा के बाद राहुल गांधी का लोकसभा की सदस्यता भी चली गई थी। वहीं, राहुल गांधी ने फैसले को सेशंस कोर्ट में चुनौती दी थी जहां उन्हें राहत न मिलने पर उन्होंने हाईकोर्ट का रुख किया।
कौन हैं जस्टिस हेमंत प्रच्छक?
पोरबंदर में पढ़ाई पूरी करने के बाद 18 अक्टूबर 2021 को गुजरात हाईकोर्ट के जस्टिस बने है। उन्होंने अपने करियर की शुरूआत हाईकोर्ट में वकालत से की, सालों की प्रैक्टिस के बाद साल 2002 से लेकर 2007 तक सहायक सरकारी वकील और अतिरिक्त वकील के तौर पर काम किया। इसके साथ ही उन्होंने साल 2015 से 2019 तक केंद्र सरकार के स्थाई वकील के तौर पर काम किया।












Click it and Unblock the Notifications