नरम पड़े गुर्जर, राज्य सरकार से बातचीत को हुए तैयार लेकिन मांगों से समझौता नहीं

जयपुर| आखिरकार राज्यसरकार की ओर से भेजे गये बातचीत के प्रस्ताव को गुर्जर समुदाय के लोगों ने स्वीकार कर लिया है और वो अब राजस्थान की वसुंधरा सरकार से बात करने को तैयार हो गये हैं। खबर है कि आज सरकार और गुर्जर समुदाय के बीच में बात-चीत होगी।

इस बारे में आंदोलन कर रहे गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के प्रवक्ता हिम्मत सिंह ने मीडिया को जानकारी दी और कहा कि राज्य सरकार से हमारे 11 सदस्यों वाली टीम बात करने गई है। गुर्जरों की टीम कल रात ही जयपुर शहर के लिए निकल गई थी और उन्होंने प्रतिनिधी मंडल से रात 12 से लेकर रात 2 बजे तक बातचीत की है लेकिन कोई नतीजा निकला नहीं है इसलिए आगे की बातचीत आज होगी।

मालूम हो कि गुर्जर सरकारी नौकरियों और शिक्षण संस्थानों में पांच प्रतिशत आरक्षण की मांग कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने शनिवार से ही धरना दिया हुआ है और रेलवे ट्रैक पर बैठ गये हैं जिसके कारण यातायात प्रवाहित हो गया है। गुर्जर कर्नल किरोड़ी सिंह बैसला की अगुवाई में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं इसलिए उन पर जनता को भड़काने और शांति व्यवस्था को भंग करने का आरोप लगा है और उन पर राजद्रोह का मुकदमा भी दर्ज किया गया है।(गुर्जरों ने तोड़ी 1100 साल पुरानी परंपरा, चंदीला की बेटी जाएगी नागर के घर)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+