सरकार झुकी, गुर्जरों को मिलेगा 5 फीसदी आरक्षण, आंदोलन समाप्त

जयपुर। आखिरकार गुर्जरों की जिद काम आयी और सरकार ने उनकी आरक्षण की मांग को स्वीकार कर लिया है, जिसके साथ ही आठ दिनों से चल रहा गुर्जरों का आंदोलन गुरूवार रात खत्म हो गया है। इस बारे में जानकारी जयपुर में राजस्थान के चिकित्सा मंत्री राजेंद्र सिंह राठौड़ ने मीडिया को दी।

सरकार के प्रतिनिधि मंडल और गुर्जरों के बीच चली कई राउंड बातचीत के बाद यह फैसला लिया गया है। राठौड़ ने कहा कि सरकार अब आरक्षण को लेकर एक नया विधेयक विधानसभा में लायेगी जहां से उसे पास कराया जायेगा। कहा जा रहा है कि सरकार और गुर्जरों के बीच में आठ मुद्दों पर सहमति बन गई है।

वसुंधरा सरकार की ओर से गुर्जर समुदाय के प्रमुख कर्नल बैंसला को लो चिठ्ठी सौंपी गई जिसमें उन्होंने आरक्षण की मांग स्वीकारी है, बैसला ने चिठ्ठी हाथ मे लेते ही अपना आंदोलन खत्म कर दिया और रेलवे ट्रैक पर बैठे सभी लोगों को हटने का आदेश दिया। इसके साथ ही उन्होंने उनके आंदोलन की वजह से हुई परेशानी के लिए लोगों से माफी मांगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+