गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2017 का रिजल्ट जारी, यहां देखें
जीएसईबी GUJCET 2017 के परिणाम घोषित हो गए हैं। यहां क्लिक कर जाने अपना रिजल्ट।
गुजरात माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSHSEB) द्वारा आयोजित गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (GujCET) का परिणाम मंगलवार (23 मई) को 3 बजे घोषित कर दिया है। इसका परिणाम GSHSEB की वेबसाइट gseb.org पर देख सकते हैं। आपको बता दें कि जिला वितरण केंद्रों पर अंक पत्रों का वितरण सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। "ए ग्रुप" के 665 उम्मीदवारों और "बी ग्रुप" के 662 उम्मीदवारों ने 99 से ऊपर एक प्रतिशतता रैंक हासिल किया है। गुजराती, हिंदी और इंग्लिश मीडियम में आयोजित परीक्षा का आयोजन 10 मई को हुआ था।

आपको बता दें कि छात्रों को इस टेस्ट के आधार पर इंजिनियरिंग और फार्मेसी में दाखिला दिया जाएगा। गुजसेट में प्राप्तांक को 40 प्रतिशत वेटेज दिया जाता है जबकि 60 प्रतिशत वेटेज, चार सेमेस्टर्स में प्राप्त अंकों को दिया जाता है। 10 मई को हुई इस परीक्षा में लगभग 9 2.67 लाख छात्र शामिल हुए थे।












Click it and Unblock the Notifications