गुजराती लड़के को हुआ ब्राजीलियन लड़की से प्यार,भारतीय परंपरा के साथ हुई शादी

नई दिल्ली। कहते हैं कि प्यार की न भाषा होती है और न ही सीमा। वो न रंग रूप देखता है और न ही जात। प्यार का ऐसा ही रंग देखने को मिला गुजरात में। जहां गुजराती लड़के को ब्राजीलियन लड़की से प्यार हो गया। लड़की ने भी इस देशी छोरे के प्यार को स्वीकार कर लिया और भारतीय परंपरा से प्रभावित होकर दोनों ने देशी तरीके से शादी कर ली।

देशी दूल्हे की विदेशी दुल्हन

देशी दूल्हे की विदेशी दुल्हन

वडोदरा के पार्थ शाह को ब्राजील की कैरोलीना से प्यार हो गया। दोनों ने एक साथ रहने का फैसला किया। कैरोलीना को भारतीय परपंरा इतनी भा गई कि उन्होंने देशी तरीके से शादी करने का फैसला किया। अलग धर्म, संस्कृति और देश के होने के बावजूद दोनों के दिल मिल गए और कैरोलीना ने शादी के लिए भारतीय परंपरा को चुना। कैरोलीना का परिवार शादी के लिए भारत पहुंचा। कैरालीना की मां, भाई, भाभी और पिता सब शादी के लिए वडोदरा पहुंच गए। दोनों ने हिंदू रीति-रिवाजों के साथ शादी की।

 ऐसे शुरू हुई लव स्टोरी

ऐसे शुरू हुई लव स्टोरी

पार्थ और कैरोलीना कनाडा में साथ पढ़ाई करते थे। दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे। कैरालीना ने पार्थ के लिए खुद को बदल दिया। पहनावे से लेकर खानपान सब में बदलाव कर लिया। कैरोलीना के साथ-साथ उसके परिवार ने भी भारतीय संस्कृति को अपनाते हुए नॉनवेज खाना छोड़ दिया। दोनों के परिवारवाले इस रिश्ते के लिए तैयार हो गए।

शादी का अनोखा रंग

शादी का अनोखा रंग

वडोदरा के सुभानपुरा इलाके में पार्थ और कैरोलीना की शादी का मंडप सजा। विदेशी मेहमान भी देशी परिधान में आ गए। कैरोलीना की फैमिली ने गुजरात में इस देशी शादी का खूब मजा लिया। दोनों ओर से इस अनोखे रिश्ते के लिए खूब तैयारी की गई और इस प्रेमी जोड़े को मिला दिया। दो अलग-अलग संस्कृति के इस मेल को देखकर शादी में शरीक हुए मेहमान भी बेहद खुश नजर आएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+