गुजरात: होली के दिन तलवार लेकर युवती ने लोगों को दौड़ाया, अरेस्ट

नई दिल्ली। गुजरात के सुरत में होली के दिन उस समय सड़कों पर हड़कंप मच गया था जब एक युवती हाथ में तलवार लेकर लोगों को दौड़ाने लगी थी। सूरत पुलिस ने अब तलवार से लोगों को डराने वाली इस युवती को गिरफ्तार कर लिया। इस घटना का एक वीडियो भी वायरल भी हुआ था जिसमें ये युवती हाथ में तलवार लेकर लोगों को डरा रही है।

गुजरात: होली के दिन तलवार लेकर युवती ने लोगों को दौड़ाया, अरेस्ट

वायरल वीडियो में युवती के साथ तीन और युवक भी शामिल दिखाई दे रहे थे। सूरत पुलिस ने बताया कि ये वीडियो 2 मार्च का था। वीडियो में 5 से 7 लोग लड़ाी करते हुए दिखाई दे रहे थे इसमें एक लड़की भी शामिल थी जो लोगों पर तलवार से हमला करने की कोशिश कर रही थी। पुलिस ने बताया कि इन लोगों के खिलाफ 4 मार्च को एफआईआर दर्ज हुई थी जिसमें अब कार्रवाई करते हुए युवती समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

सूरत पुलिस ने बताया कि इस युवती की पहटान अस्मिता गोहिल के रुप में हुई है और ये युवती इलाके के नामी हिस्ट्रीशीटर संजय उर्फ भूरो गोहिल की दोस्त है। वीडियो में साफ दिख रहा है अस्मिता तलवार लेकर एक युवक के ऊपर हमला करने की कोशिश कर रही है। वीडियो में अस्मिता का दोस्त संजय भी हाथ में चाकू लिए हुए दिख रहा है। पुलिस ने इन लोगों को दंगा फैलाने से जुड़े धाराओं में गिरफ्तार किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+