गवर्नेंस इंडेक्स: राज्यों में गुजरात रहा पहले स्थान पर, यूपी ने रैंकिंग में किया जबरदस्त सुधार

नई दिल्ली, 25 दिसंबर: केंद्र सरकार ने शनिवार को गुड गवर्नेंस इंडेक्स (जीजीआई) 2020-21जारी की। केंद्र द्वारा शनिवार को जारी गुड गवर्नेंस इंडेक्स मेंगुजरात पहले स्थान पर रहा। दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र और गोवा तीसरे स्थान पर है। जबकि दिल्ली केंद्र शासित प्रदेशों (यूटी) की सूची में सबसे ऊपर है। गुजरात ने 12% से अधिक की वृद्धि दर्ज की और गोवा ने 2019 में जारी अंतिम सूचकांक में लगभग 25% की वृद्धि दर्ज की।

Recommended Video

    Governance Index: पहले स्थान पर Gujarat, जानें- UP सहित बांकि राज्यों की Rank | वनइंडिया हिंदी
    Gujarat Top Centre’s Good Governance Index, UP Shows Big Improvement

    इसमें सबसे अधिक चौंकाने वाली वृद्धि उत्तर प्रदेश की देखने को मिली है। उत्तर प्रदेश ने 2019 के प्रदर्शन के मुकाबले 9% की वृद्धि दिखाई है। यूपी ने वाणिज्य और उद्योग क्षेत्र में शीर्ष स्थान हासिल किया है, जो कि सुशासन के 10 क्षेत्रों में से एक था। 2019 में उत्तर प्रदेश इस लिस्ट में 17 वें पायदान पर था। उत्तर प्रदेश ने नवीनतम सूचकांक के साथ-साथ नागरिक केंद्रित शासन मानकों के अनुसार सामाजिक कल्याण और विकास और न्यायपालिका और सार्वजनिक सुरक्षा क्षेत्रों में भी सुधार दिखाया है।

    कुल मिलाकर, 20 राज्यों ने इस बार अपने समग्र गुड गवर्नेंस इंडेक्स (जीजीआई) स्कोर में सुधार किया है। जम्मू-कश्मीर ने भी जीजीआई इंडेक्स में 3.7% का सुधार दर्ज किया और वाणिज्य और उद्योग क्षेत्र में जोरदार प्रदर्शन किया। गुड गवर्नेंस इंडेक्स (जीजीआई) राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में शासन की स्थिति का आकलन करने में मदद करता है। जीजीआई 2021 ढांचे में 10 सेक्टर और 58 संकेतक शामिल हैं।

    जीजीआई के अनुसार, गुजरात ने आर्थिक शासन, मानव संसाधन विकास, सार्वजनिक बुनियादी ढांचे और उपयोगिताओं, सामाजिक कल्याण और विकास, और न्यायपालिका और सार्वजनिक सुरक्षा सहित 10 में से पांच क्षेत्रों में शानदार प्रदर्शन किया है। महाराष्ट्र ने कृषि और संबद्ध क्षेत्र, मानव संसाधन विकास, सार्वजनिक बुनियादी ढांचे और उपयोगिताओं, और सामाजिक कल्याण और विकास में जोरदार प्रदर्शन किया।

    गोवा ने कृषि और संबद्ध क्षेत्र, वाणिज्य और उद्योग, सार्वजनिक बुनियादी ढांचे और उपयोगिताओं, आर्थिक शासन, सामाजिक कल्याण और विकास और पर्यावरण में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। झारखंड ने जीजीआई 2019 के प्रदर्शन की तुलना में 12.6% की वृद्धिशीलता दिखाई है, सात क्षेत्रों में जोरदार प्रदर्शन किया है जबकि राजस्थान ने 1.7% की वृद्धिशीलता दिखाई है। पूर्वोत्तर और पहाड़ी राज्यों की श्रेणी में, मिजोरम ने वाणिज्य और उद्योग, मानव संसाधन विकास, सार्वजनिक स्वास्थ्य और आर्थिक शासन में अच्छा प्रदर्शन किया। वहीं दिल्ली ने कृषि और संबद्ध क्षेत्रों, वाणिज्य और उद्योग, सार्वजनिक बुनियादी ढांचे और उपयोगिताओं, और सामाजिक कल्याण और विकास में जबरदस्त प्रदर्शन किया है।

    जीजीआई में 10 क्षेत्रों पर ध्यान दिया गया। इसमें कृषि और इससे संबंधित, वाणिज्य और उद्योग, मानव संसाधन विकास, सार्वजनिक स्वास्थ्य, सार्वजनिक बुनियादी ढांचा, आर्थिक शासन, सामाजिक कल्याण व विकास, न्यायिक व सार्वजनिक सुरक्षा, पर्यावरण और नागरिक केंद्रित शासन शामिल हैं। इन 10 क्षेत्रों के लिए 50 मानक निर्धारित किए गए, जिनके आधार पर राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की रैंकिंग तय की गई। जीजीआई का उद्देश्य सरकार के लिए सभी राज्यों की तुलना को लेकर डाटा मुहैया करवाना है ताकि नई रणनीति तैयार की जा सके।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+