मां को ऐसी पसंद आई मोदी की बात, GST पर रख दिए तीन नवजात बेटियों के नाम

इस परिवार को ऐसा पसंद आया जीएसटी, GST पर ही रख दिए तीन नवजात बेटियों के नाम

सूरत। देशभर में 1 जुलाई से शुरू किए गए गुड्स ऐंड सर्विसेज टैक्स यानी जीएसटी का देश में समर्थन देखने को मिल रहा है तो विरोध भी खूब हो रहा है। प्रधानमंत्री मोदी भी इस टैक्स को लेकर लगातार अपनी बात कह रहे हैं और इसको देशहित में बता रहे हैं। पीएम मोदी की जीएसटी को लेकर कही गई बात का जितना असर जितना सूरत के परिवार पर हुआ है, उतना शायद ही किसी पर हुआ हो।

gujarat this family from surat names three new born daughters on GST

जी, एस और टी से रखे बेटियों के नाम
गुजरात के सूरत में रहने वाले एक परिवार को जीएसटी इतना ज्यादा पसंद आया है कि अपनी तीन नवजात बेटियों का नाम ही जीएसटी पर रख दिया। कंचन पटेल नाम की महिला ने अपनी बेटियों का नाम जी से गारावी, एस से सांची और टी से तारावी रखा है।

कंचन पटेल का कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी जो पूरे देश के लिए जीएसटी की व्यवस्था लाएं है, उससे वो बेहद प्रभावित हुए हैं और इसी को यादगार बनाने के लिए अपनी बेटियों के नाम जीएसटी पर रख दिए। उनका कहना है कि ये आने वाली पीढ़ी में एक यागदार की तरह से रहेगा।

इससे पहले राजस्थान में 30 जून को और छत्तीसगढ़ में 1 जुलाई को जन्मी बच्ची का नाम भी उनके माता-पिता ने जीएसटी रखा था। ये भी काफी चर्चा में रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+