Love story: बहुत खूबसूरत है गुजरात के नए डिप्टी सीएम की पत्नी, सोशल मीडिया पर किया था प्यार का इजहार
Harsh Sanghavi Love story: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता हर्ष रमेशभाई संघवी ने शुक्रवार को गुजरात के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। इससे एक दिन पहले ही मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को छोड़कर राज्य के सभी 16 मंत्रियों ने कैबिनेट फेरबदल के लिए इस्तीफा दे दिया था। यह शपथ ग्रहण समारोह गांधीनगर के राजभवन में आयोजित किया गया था। इस अवसर पर राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री पटेल भी उपस्थित थे।
इस शपथ के साथ, संघवी गुजरात के छठे उपमुख्यमंत्री बन गए हैं।हर्ष संघवी को पहली बार 2012 में माजुरा सीट से 182 सदस्यीय गुजरात विधानसभा के लिए चुना गया था। उन्होंने 2017 के गुजरात चुनावों में अपनी सीट बरकरार रखी थी।

2022 के विधानसभा चुनावों में, उन्होंने आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार पीवीएस शर्मा को 1.16 लाख से अधिक वोटों से हराकर अपनी सीट फिर से जीती। इसके बाद उन्हें गुजरात में गृह राज्य मंत्री बनाया गया और आज उनका प्रमोशन हुआ है। वे भारतीय जनता पार्टी (BJP) के युवा, ऊर्जावान और लोकप्रिय नेताओं में से एक हैं। अपनी साफ-सुथरी छवि, समाजसेवा और जनसंपर्क के लिए वे विशेष रूप से जाने जाते हैं।
Harsh Sanghavi ने की भारतीय जनता युवा मोर्चा से शुरुआत
हर्ष संघवी का राजनीतिक सफर भारतीय जनता युवा मोर्चा से शुरू हुआ था। वे युवाओं के बीच अपनी संगठन क्षमता और नेतृत्व गुणों के कारण तेजी से लोकप्रिय हुए। 2012 में उन्होंने पहली बार सूरत के मजूरा विधानसभा क्षेत्र से विधानसभा चुनाव जीता। इसके बाद 2017 और 2022 में भी उन्होंने लगातार जीत हासिल की और बीजेपी के भरोसेमंद चेहरों में शामिल हो गए।
गुजरात सरकार में गृह राज्य मंत्री के रूप में जिम्मेदारी दी गई (Harsh Sanghavi)
हर्ष संघवी को गुजरात सरकार में गृह राज्य मंत्री के रूप में जिम्मेदारी दी गई। इसके अलावा, वे खेल, संस्कृति, और युवा मामलों जैसे विभागों को भी संभाल चुके हैं। राजनेता से पहले वो सोशल वर्कर हैं और इसी वजह से ही वो लोगों के बीच में काफी चर्चित भी रहे हैं। आपको बता दें बेहद ही मृदभाषी और हंसमुख हर्ष सांघवी की पत्नी का नाम प्राचीबेन संघवी हैं, जो कि देखने में काफी सुंदर हैं और मीडिया से दूर रहना पसंद करती हैं।

Harsh Sanghavi की पत्नी का नाम प्राचीबेन संघवी है (Love story)
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दोनों की शादी परिवारवालों की मर्जी से हुई थी, समय-समय पर हर्ष के अपने प्यार का इजहार प्राची से करते रहते हैं। सोशल मीडिया पर लिखी कई पोस्ट में ये बातें साबित होती हैं। इस कपल को दो बच्चे एक बेटा और एक बेटी हैं। अपनी 16वीं शादी की सालगिरह पर हर्ष संधवी ने अपनी और पत्नी की फोटो शेयर करते हुए एक रोमांटिक पोस्ट के जरिए अपने प्रेम का इजहार किया था।
'तुम मेरी ताकत का स्तंभ, मेरी रीढ़ रही हो' (Love story)
उस पोस्ट में उन्होंने लिखा था कि 'आज हमारी शादी को 16 साल हो गए हैं, और मैं हमारे साथ बिताए हर पल के लिए आभारी हूं। प्राची, तुम मेरी ताकत का स्तंभ, मेरी रीढ़ रही हो। तुम्हारे अटूट समर्थन और त्याग ने मुझे सामाजिक कार्यों के प्रति अपने जुनून को आगे बढ़ाने में सक्षम बनाया है। पिछले 20 सालों से, मैं सामाजिक कार्यों के लिए काफ़ी यात्राएं करता रहा हूँ, और तुम हमारे बच्चों के जीवन में निरंतर उपस्थित रही हो, मेरी अनुपस्थिति में मां और पिता दोनों की भूमिका निभाती रही हो। तुम मेरे माता-पिता के लिए बेटे और बेटी की तरह रही हो, जब मैं दूर होता हूं तो उनकी देखभाल करती हो और उनकी भलाई का ध्यान रखती हो।'












Click it and Unblock the Notifications