भारतीय नौसेना के 16 नाविक पाए गए कोरोना पॉजिटिव

भारतीय नौसेना के 16 नाविक पाए गए कोरोना पॉजिटिव

पोरबंदर। कोरोनावायरस महामारी का कहर भारतीय नौसेना में बढ़ता ही जा रहा हैं। पिछले चार दिनों में भारतीय नौसेना के 16 नाविक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इन नाविकों का गुजरात के पोरबंदर नौसेना अड्डे पर सकारात्मक परीक्षण किया है। भारतीय नौसेना के अधिकारी ने बताया कि महामारी के प्रसार को रोकने के लिए सभी प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है।

corona

बता दें गुजरात के पोरबंदर जिले में गुरुवार को भी भारतीय नौसेना के 8 जवान कोरोना पॉजिटिव निकले थें। वे जवान मुंंबई से पोरबंदर आए आए थे। वहां जब उनकी टेस्टिंग हुई तो कोविड-19 से संक्रमित पाए गए। मेडिकल टीम की ओर से बताया गया कि, पहले मंगलवार के दिन 7 जवानों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। उसके बाद बुधवार को भी एक अन्य जवान की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। इस तरह कुल 8 जवानों में कोरोना की पुष्टि हुई है।

corona

अप्रैल माह में ही भारतीय नौसेना ने कोरोना महामारी ने दस्‍तक दे दी थी। अप्रैल माह में सबसे पहले मुंबई के नौसेना के एक साथ 20 नौसैनिक कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गएथे। आईएनएस आंग्रे युद्धपोत पर 7 अप्रैल को पहला कोरोना पॉजिटिव मामला सामने आया था। नौसेना के अधिकारी ने तब बताया था कि इस संक्रमित सैनिक के संपर्क में आए अन्‍य सभी लोगों की जांच की गई थी, जिसमें 20 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। अमेरिका में भी नौसेना कोरोना वायरस संक्रमण से जूझ रही है। ये भारतीय सेना के लिए यह खतरे की घंटी है। अप्रैल में पाए गए नौसेना के 20 कर्मी पश्चिम नौसैन्य कमान की साजोसामान संबंधी शाखा का हिस्सा हैं। जिसके बाद कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए सभी नौसैन्य केंद्रों पर एहतियाती कदम उठाए गए हैं। इसके बावजूद कोरोना संक्रमण के केस बढ़ते ही जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+