गुजरात चुनाव में वोट डालने पहुंच रहे, बुजुर्ग, बच्चे और दिव्यांग, तस्वीरें
नई दिल्ली। गुजरात में आज दूसरे चरण के लिए वोट डाले जा रहे हैं। मतदान को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। बुजुर्ग लोग युवाओं का सहार ले बूथ तक पहुंचे तो आडवाणी और शक्ति सिंह वाघेला जेसे बुजुर्ग नेता भी वोट देने पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां 95 साल की हीराबेन ने भी आज वोट डाला। दूसरे चरण में पीएम मोदी समेत गुजरात की कई मशहूर हस्तियों ने अपना वोट डाला। पीएम मोदी ने बड़े भाई सोम मोदी के पैर छूकर आशीर्वाद लिया वो साबरमती के राणिप पहुंचे और वोट डाला। कांग्रेस नेता शक्ति सिंह गोहिल ने गांधीनगर में वोट डाला, डिप्टी सीएम नितिन पटेल ने मेहसाणा में, पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने वीरमगाम में और क्रिकेटर नयन मोंगिया ने पत्नी के साथ वडोदरा में वोट डाला। क्रिकेटर नयन मोंगिया, पूर्व मुख्यमंत्री आनंदी बेन पटेल, शक्ति सिंह वाघेला और दूसरे लोगों ने भी वोट डाला। मतदान की कुछ तस्वीरें-





















Click it and Unblock the Notifications