ऑटो चालक के घर खाना खाने जा रहे केजरीवाल को गुजरात पुलिस ने रोका, केजरीवाल ने कहा- मैं CM हूं

अहमदाबाद, सितंबर 12। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल इन दिनों गुजरात में विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे हुए हैं। सोमवार को अरविंद केजरीवाल अहमदाबाद में एक ऑटो चालक के घर खाना खाने के लिए जा रहे थे, लेकिन गुजरात पुलिस ने उन्हें रोका और कहा कि सुरक्षा कारणों की वजह से उन्हें आगे नहीं जाने दिया जाएगा। इस दौरान केजरीवाल और पुलिस के अधिकारियों के बीच तीखी नोंकझोंक हुई।

Recommended Video

    Arvind Kejriwal को Gujarat Police ने Auto में बैठने से रोका, Road पर हंगामा | वनइंडिया हिंदी |*News
    Arvind kejriwal

    केजरीवाल को मिला था खाने का निमंत्रण

    आपको बता दें कि अरविंद केजरीवाल को एक ऑटो चालक ने अपने घर खाने के लिए आमंत्रित किया था। केजरीवाल ने इस आमंत्रण को स्वीकार करते हुए आज शाम को उसके घर जाने का फैसला किया और केजरीवाल शाम साढ़े सात बजे के करीब ऑटो चालक के घर के लिए निकले, लेकिन पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोक लिया।

    घटना का वीडियो वायरल

    आपको बता दें कि इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। वीडियो में अरविंद केजरीवाल और पुलिसवालों के बीच तीखी नोंकझोंक देखी जा सकती है। सीएम ने इस दौरान पुलिसकर्मी से कहा कि आप एक मुख्यमंत्री को ऐसे नहीं रोक सकते। वहीं पुलिस के अधिकारी प्रोटोकॉल का हवाला देकर केजरीवाल को रूकने के लिए कह रहे हैं। इस पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आपको शर्म आनी चाहिए आपके नेता जनता के बीच नहीं जाते हैं और हम जब जा रहे हैं तो आप हमें रोक रहे हैं।

    इसी साल गुजरात में होने हैं चुनाव

    आपको बता दें कि गुजरात में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसको लेकर आम आदमी पार्टी ने राज्य के अंदर अपना चुनाव प्रचार अभी से तेज कर दिया है। प्रचार अभियान के तहत ही अरविंद केजरीवाल दो दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं। सोमवार को उन्होंने ऑटो रिक्शा चालकों की एक सभा को संबोधित किया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+