गुजरात का 'वांटेड' नालंदा में गिरफ्तार
पटना (मुकुन्द सिंह)। गुजरात में कई अपराध कर फरार चल रहे प्रवीण उर्फ दीपक को नालंदा पुलिस व गुजरात पुलिस ने संयुक्त करवाई करते हुए सिलाव के गोरमा गांव से गिरफ्तार कर लिया। सदर डीएसपी सैफुर्रहमान ने प्रेस वार्ता में बताया कि गुजरात के सूरत में 2008 से ही उक्त अपराधी पर करोड़ो की रंगदारी मांगने, कैश लूट, डकैती, हत्या, आर्म्स एक्ट व छिनैती के कई मामले दर्ज थे। गुजरात पुलिस और नालंदा पुलिस ने संयुक्त करवाई करते हुए इस वांटेड को पकड़ा है जो जिला पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि है।

इसके बाद गुजरात पुलिस इसकी गिरफ़्तारी को लेकर नालंदा पहुंचकर स्थानीय पुलिस के सहयोग से गुप्त सुचना के आधार पर इसे धर दबोचा। गुजरात पुलिस ने कहा कि नालंदा पुलिस का काफी सहयोग मिला जिसके कारण ही हम इसे पकड़ने में कामयाब हो सके।












Click it and Unblock the Notifications