Gujarat Municipal Results: एक बार फिर से भाजपा का बजा डंका

अहमदाबाद। गुजरात में विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत हासिल करने के बाद भारतीय जनता पार्टी को गुजरात के निकाय चुनाव में भी जीत मिली है। पार्टी ने कुल 75 नगर पालिकाओं में से 47 पर कब्जा कर लिया है, वहीं कांग्रेस के खाते में कुल 16 सीटें आई हैं। हालांकि शुरुआत में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर थी, लेकिन नतीजे आने के बाद भाजपा ने कुल 47 सीटों पर कब्जा कर लिया।

कई जगहों पर मिली जबरदस्त जीत

कई जगहों पर मिली जबरदस्त जीत

द्वारका में भारतीय जनता पार्टी को जबरदस्त जीत मिली है, साथ ही साणंद में भाजपा की बहुमत मिला है। इसके अलावा पार्टी को करमसद, कुतियाणा में भी भाजपा का जीत मिली है। चोरवाड और जूनागढ़ के वंथली में कांग्रेस को जीत मिली है। अमरेली में दो नगरपालिका में भाजपा को जीत मिली है, साथ ही कांग्रेस के खाते में एक सीट गई है। पोरबंदर की चोरवाड नगरपालिका सीट पर कांग्रेस को जीत मिली है। छाया नगरपालिका में भाजपा को 16 जबकि कांग्रेस को 12 सीटों पर जीत मिली है।

सौराष्ट्र को छोड़कर हर जगह भाजपा का प्रदर्शन बेहतर

सौराष्ट्र को छोड़कर हर जगह भाजपा का प्रदर्शन बेहतर


भारतीय जनता पार्टी ने सौराष्ट्र् के इलाके को छोड़कर तकरीबन सभी इलाकों में बेहतर प्रदर्शन किया। हालांकि भारतीय जनता पार्टी पिछले चुनाव के मुकाबले कम सीटें मिली है। इससे पहले 2013 के निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को 60 सीटों पर जीत मिली थी, ऐसे में इस लिहाज से भारतीय जनता पार्टी को तकरीबन 16 सीटों का नुकसान हुआ है। वहीं कांग्रेस की बात करें तो कांग्रेस को पिछले निकाय चुनाव में कुल 11 सीटों पर जीत मिली थी, जबकि इस बार उसे 27 सीटों पर जीत मिली है।

2016 में भाजपा ले लहराया था परचम

2016 में भाजपा ले लहराया था परचम

वर्ष 2016 में गुजरात की 123 नगर पालिकाओं पर चुनाव हुआ था, जिसमे से 107 पर भारतीय जनता पार्टी को जीत हासिल हुई थी, लेकिन जिस तरह से गुजरात के विधानसभा चुनाव में पार्टी को नुकसान उठाना पड़ा है, उसके बाद कांग्रेस निकाय चुनाव में भी मजबूत होती दिख रही है। आपको बता दें कि 17 फरवरी को हुए चुनाव में भाजपा की ओर से कुल 1934 उम्मीदवार मैदान में उतरे थे, जबकि कांग्रेस ने कुल 1783 उम्मीदवार मैदान में उतारे थे और 1793 निर्दलीय उम्मीदवार मैदान में थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+