गुजरात: बच्चे अगवा करने के आरोप में लोगों ने व्यक्ति की कर दी धुनाई
नई दिल्ली। गुजरात में दो अलग-अलग घटनाओं में बच्चा उठाने के शक में लोगों ने संदिग्धों की पिटाई कर दी। राजकोट में स्थानीय लोगों ने बच्चे अगवा करने के शक में एक युवक की पिटाई कर दी। राजकोट के डीसीपी ने बताया कि इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह घटना उस वक्त हुई जब मंदिर के पुजारी ने आरोपी को बच्चा उठाने की कोशिश करते हुए देखा था।

वहीं गुजरात के ही तापी शहर में स्थानीय लोगों ने बच्चा उठाने की अफवाह में तीन लोगों की जमकर पिटाई कर दी। वहीं पुलिस का कहना है कि ये लोग किडनैपर नहीं है और सोशल मीडिया की अफवाह की वजह से लोगों का शिकार बन गए हैं। जानकारी के अनुसार दिलीप देवराम सावरे जोकि सूरत के पालनपुरपतिया का रहने वाला है। लोगों को उसकी गतिविधियों पर शक था। दरअसल जब लोगों ने दिलीप को एक लड़की को चॉकलेट देते हुए देखा तो उन्हें शक हुआ कि यह बच्चों को अगवा करता है, जिसके बाद लोगों ने उसकी पिटाई कर दी।
कठुआ गैंगरेप केस: नाबालिग आरोपी जांच में निकला 20 साल का
पुलिस ने बताया कि सावरे का कहना है कि वह अपने एक दोस्त के घर जा रहा था, उसने पुलिस को बताया कि उसके पास शराब है और वह तंबाकू खरीदने जा रहा था, जब दुकानदार ने खुले पैसे नहीं होने की वजह से उसे चॉकलेट दिया तो उसने वह चॉकलेट बच्ची को दे दिया। हालांकि पुलिस ने सावरे को गिरफ्तार कर लिया है लेकिन उसपर अगवा करने का मामला नहीं दर्ज किया है।
इसे भी पढ़ें- विधि आयोग ने खेलों में सट्टेबाजी को वैध बनाने की सिफारिश की












Click it and Unblock the Notifications