गुजरात: राष्ट्रीय ध्वज से चिकन साफ करने वाला शख्स गिरफ्तार, वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई
तिरंगे के अपमान का एक वीडियो वायरल होने के बाद एक शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

चिकन की दुकान पर तिरंगे से सफाई का एक वीडियो सोशल पर वायरल हुआ था, जिस पर अब कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मांस बेचने की दुकान पर तिरंगे से मुर्गे की सफाई कर रहा था।
वीडियो में दिखने वाले शख्स का नाम मोहम्मद सैफ कुरैशी है, जिसको 21 अप्रैल को दादर और नगर हवेली के सिलवासा से भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के अपमान के आरोप में पकड़ा है। युवक सिलवासा का रहने वाला है और यह वीडियो भी वहीं का है। पुलिस ने शनिवार को इसकी जानकारी दी।
पुलिस ने गिरफ्तारी की कार्रवाई तिरंगे के अपमान की वीडियो के सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद की है। सिलवासा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा कि आरोपी को पोल्ट्री दुकान पर चिकन साफ करने के लिए कपड़े के टुकड़े के रूप में राष्ट्रीय ध्वज का "अपमान" करते देखा गया था, जहां वह काम करता था।
पुलिस ने कहा, "हमने एक शिकायत के आधार पर उस व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया और उसे राष्ट्रीय सम्मान अधिनियम, 1971 के अपमान की धारा 2 के तहत गिरफ्तार कर लिया।" पुलिस ने बताया कि इस व्यक्ति को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया और शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
राष्ट्रीय सम्मान अधिनियम के अपमान की रोकथाम अधिनियम की धारा 2 किसी सार्वजनिक स्थान पर या किसी भी अन्य स्थान पर राष्ट्रीय ध्वज को जलाने, विकृत करने, विरूपित करने, अपवित्र करने, नष्ट करने या रौंदने से संबंधित है। इस मामले में दोषी पाए जाने पर तीन साल तक की कैद या जुर्माना या दोनों का प्रावधान हैं।












Click it and Unblock the Notifications