Gujarat local body Elections: 'यह विकास की राजनीति की एक और जीत', BJP की प्रचंड जीत पर PM मोदी का आभार
Gujarat local body Elections: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा को अपार समर्थन देने के लिए राज्य की जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने इसे विकास की राजनीति की जीत बताया और कहा कि गुजरात का भाजपा से रिश्ता अटूट है और समय के साथ और मजबूत होता जा रहा है।
पीएम मोदी ने एक्स पोस्ट पर लिखा, "गुजरात के लोगों को भाजपा का समर्थन देने के लिए धन्यवाद। यह विकास की राजनीति की एक और जीत है। यह देखकर बहुत अच्छा लगता है कि गुजरात के लोग बार-बार हम पर अपना विश्वास जता रहे हैं। यह विशेष आशीर्वाद हमें जनता की सेवा करने के लिए और अधिक ऊर्जा प्रदान करता है।"

पीएम मोदी ने आगे लिखा कि ये विशेष आशीर्वाद हमें लोगों की सेवा में काम करने के लिए और भी अधिक ऊर्जा देते हैं। मैं भाजपा के हर कार्यकर्ता की जमीनी स्तर पर उनके प्रयासों के लिए सराहना करना चाहता हूँ, जिसने इस शानदार परिणाम में योगदान दिया है।
Gujarat local body Elections में भाजपा की ऐतिहासिक जीत
स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा ने जबरदस्त प्रदर्शन किया और अधिकांश सीटों पर जीत दर्ज की। केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल ने बताया कि भाजपा ने 68 में से 65 नगर निगमों पर कब्जा जमा लिया है। उन्होंने कहा, "हम 68 में से 68 नगर निगम जीतना चाहते थे, लेकिन दो सीटें समाजवादी पार्टी और एक कांग्रेस ने जीती। इसके बावजूद भाजपा ने 96 प्रतिशत की शानदार स्ट्राइक रेट दर्ज की, जो एक रिकॉर्ड है।"
Gujarat local body Elections में कांग्रेस का खराब प्रदर्शन
चुनाव में कांग्रेस के लिए निराशाजनक प्रदर्शन रहा। कांग्रेस के पास पहले 13 नगर निगम थे, जो घटकर अब सिर्फ एक रह गई है।












Click it and Unblock the Notifications