अब टैक्स चोरों की खैर नहीं, सैटेलाइट की मदद से पकड़े जाएंगे टैक्स डिफॉल्टर्स

इसलिए नियम के मुताबिक उसे इसपर छूट मिलनी चाहिए। विभाग ने इसरो से संपर्क किया। इसरो ने सैटलाइट के जरिए इस जमीन की पिछले तीन साल की फोटो सामने रख दी।

नई दिल्ली। अब तक आप यहीं जानते होंगे कि इसरो यानी की भारतीय अतंरिक्ष अनुसंधान अंतरिक्षयानों और सेटैलाइटों को अंतरिक्ष में लॉन्च करने का काम करता है, लेकिन आपको बता दें कि इसरो का काम सिर्फ सैटेलाइट लॉन्च करना ही नहीं है बल्कि टैक्स चोरों को पकड़ना भी है।

इसरो ने पकड़ा टैक्स चोर

इसरो ने पकड़ा टैक्स चोर

इसरो की मदद से टैक्स चोर को पकड़ा गया है। गुजरात में इसरो ने एक टैक्स चोर को पकड़वाने में आयकर विभाग की मदद की। शख्स ने गलत दस्तावेज देकर टैक्स में छूट मांगी थी, लेकिन इसरो ने उस का भंडाफोड़ कर दिया, जिसके बाद विभाग ने उसपर नकेस कस दी है।

 कैसे पकड़ा गया टैक्स चोर

कैसे पकड़ा गया टैक्स चोर


दरअसल गुजरात के रहने वाले एक शख्स ने कैपिटल गेंस पर ये कहकर छूट मांगी की उसने यह रकम खेतिहर जमीन बेचकर कमाई है। इसलिए नियम के मुताबिक उ से इसपर छूट मिलनी चाहिए। विभाग को उसकी ये दलील संदिग्ध लगी, जिसके बाद विभाग ने इसरो से संपर्क किया। इसरो ने सैटलाइट के जरिए इस जमीन की पिछले तीन साल की तस्वीरें निकाल कर रख दी, जिसमें साफ हो गया कि जमीन पूरी तरह से बंजर थी और उसपर कभी खेती नहीं की गई।

 अन्य विभागों से मदद

अन्य विभागों से मदद

आयकर विभाग ऐसे टैक्स डिफॉल्टर्स को पकड़ने के लिए हर संभव कोशिश कर रहा है। इसके लिए इसरो, सीबीआई, ईडी, सेबी, आरटीओ, सार्वजनिक और निजी बैंकों, रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज और ट्रांसपोर्ट ऑफिस और तो और सोशल मीडिया तक की मदद ली जा रही है, ताकि कोई भी टैक्स चोर नहीं बच सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+