Election Results 2022: हिमाचल प्रभारी राजीव शुक्ला और भूपेश बघेल ने राज्यपाल अर्लेकर से की मुलाकात
गुजरात में बीजेपी रिकॉर्ड जीत, हिमाचल हुआ कांग्रेस का, हिमाचल में सीएम जयराम ने स्वीकारी हार, मैनपुरी में डिंपल यादव ने रचा इतिहास तो रामपुर में हो गया खेला।

Gujarat, Himachal Pradesh Assembly Election Results (गुजरात, हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव परिणाम) 2022 Hindi News Updates: गुजरात विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी 182 में से 156 से सीटें हासिल करके सफलता का नया इतिहास लिखा है तो वहीं दूसरी ओर हिमाचल में कांग्रेस की वापसी हुई है। अगर उपचुनाव के नतीजों की बात की जाए तो यूपी के खतौली विधानसभा उपचुनाव में सपा-रालोद और आसपा गठबंधन के प्रत्याशी मदन भैया की जीत हुई है तो वहीं सपा के गढ़ मैनपुरी में पूर्व सीएम अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ने भारी मतों से जीत हासिल की है, जबकि आजम खान के रामपुर में आज भाजपा ने बाजी मार ली है और यहां पर बीजेपी के आकाश सक्सेना जीत गए हैं। तो वहीं छत्तीसगढ़ की भानुप्रतापपुर उपचुनाव में कांग्रेस की सावित्री मंडावी ने बीजेपी के ब्रम्हानंद नेताम को भारी वोटों के अंतर से हराया है जबकि बिहार की कुढ़नी सीट पर बीजेपी उम्मीदवार केदार प्रसाद गुप्ता ने जेडीयू के मनोज कुशवाहा को शिकस्त दे दी है और राजस्थान में सरदारशहर उपचुनाव में कांग्रेस के अनिल शर्मा भारी मतों से विजयी हुए हैं तो वहीं ओडिशा के पदमपुर विधानसभा सीट से बीजेडी की बरसा सिंह बरिहा ने बीजेपी के प्रदीप पुरोहित को हराया।
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला, पर्यवेक्षक भूपेश बघेल और बीएस हुड्डा ने शिमला में राजभवन में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से मुलाकात की।
हिमाचल जीत पर बोले पर्यवेक्षक और छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल, कहा- 'शिमला की जनता की जीत हुई, कांग्रेस की जीत हुई और यहां के कार्यकर्ता तथा नेता की जीत हुई है।'
विधायक दल की बैठक से पहले शिमला पहुंचे प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला, पर्यवेक्षक भूपेश बघेल और भूपेंद्र हुड्डा।
कई नामों पर चर्चा हो रही है। हमें इसे नवनिर्वाचित विधायकों के निर्णय पर छोड़ देना चाहिए। यह उनका विशेषाधिकार है। CM चेहरे पर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रमुख प्रतिभा सिंह कहा कि यह बड़ी जिम्मेदारी सोनिया गांधी ने दी थी और कहा था कि मुझे सभी 68 निर्वाचन क्षेत्रों में जाना होगा और राज्य को जिताना होगा। मैंने वह ईमानदारी से किया और परिणाम हमारे सामने है।
रामपुर हार का ठीकरा सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पुलिस-प्रशासन के सिर फोडा। कहा, 'पुलिस ने लोगों को रोका..प्रशासन समाजवादी पार्टी हार दिलाने के पूरी ताकत झोके हुए था।'
सीएम की रेस में पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू, मुकेश अग्निहोत्री, ठाकुर कौन सिंह और आशा कुमारी का भी नाम शामिल है।
कांग्रेस की तरफ से मुख्यमंत्री की दौड़ में सबसे आगे प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह का नाम है।
Congress Himachal MLAs to meet today in Shimla to decide chief minister
Read @ANI Story https://t.co/Umfv1GnL3l#HimachalElectionResults2022 #Congress #HimachalPradesh pic.twitter.com/G62Vjy0j24
— ANI Digital (@ani_digital) December 9, 2022
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत के साथ हुई जीत के बाद अब हर किसी की नजरें मुख्यमंत्री के चेहरे पर टिकी हैं। सीएम फेस को लेकर फैसला आज हो जाएगा। कांग्रेस ने अपने नवनिर्वाचित विधायकों की एक अहम मीटिंग बुलाई है, जिसमें विधायक दल का नेता चुना जाएगा। यह मीटिंग शिमला में होगी।
हिमाचल की जीत का श्रेय कांग्रेस के नेताओं ने प्रियंका गांधी को दिया
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने हिमाचल में जीत दिलाने में मदद की- मल्लिकार्जुन खड़गे
कुढ़नी में भाजपा ने जीत दर्ज की है, सुशील मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार को इस्तीफा दे देना चाहिए
हिमाचल प्रदेश की जीत के बाद विपक्ष को 2024 से पहले कुछ उम्मीद जरूर नजर आई है, लेकिन गुजरात में भाजपा ने विपक्ष का सूपड़ा साफ कर दिया
शिमला में कांग्रेस के नवनिर्वाचित विधायकों की हो सकती है बैठक, बैठक में प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री के नाम का हो सकता है ऐलान।
प्रधानमंत्री मोदी के हाई वोल्टेज प्रचार के बाद भी भाजपा हिमाचल में हार गई, मोदी प्रचार मंत्री हैं- जयराम रमेश
गुजरात में भारतीय जनता पार्टी ने कुल 156 सीटों पर जीत दर्ज की है। चुनाव आयोग ने 156 सीटों पर भाजपा की जीत के आंकडे़ किए जारी
हिमाचल प्रदेश में जीत के बाद बोलीं प्रतिभा सिंह, वीरभद्र सिंह और उनके परिवार को नजरअंदाज नहीं कर सकती हूं।
कांग्रेस की जीत पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में AICC कार्यालय के बाहर मनाया जश्न।
MLAs will choose their leader, the decision will be informed to party's high command. I'm not saying that I'm in the race for CM but we've won this poll in the name of late Virbhadra Singh. You can't neglect him & his family: Himachal Congress President, Pratibha Virbhadra Singh pic.twitter.com/5qe73LnZ4L
— ANI (@ANI) December 8, 2022
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद पार्टी अध्यक्ष प्रतिभा वीरभद्र सिंह का बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा कि विधायक अपना नेता चुनेंगे। पार्टी आलाकमान को विधायकों के निर्णय से अवगत कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि मैं यह नहीं कह रही हूं कि मैं मुख्यमंत्री की दौड़ में हूं, लेकिन हमने यह चुनाव स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के नाम पर जीता है। ऐसे में आप उन्हें और उनके परिवार को नजरअंदाज नहीं कर सकते।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष और अन्य नेताओं की मौजूदगी में पार्टी मुख्यालय में भाजपा की कोर कमेटी की बैठक चल रही है: सूत्र
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की मतगणना समाप्त हो गई है। कांग्रेस को 40, बीजेपी को 25 और निर्दलीयों को 3 सीटें मिली हैं।
हमारे पूर्वजों ने एक कहावत कही है,'आमदनी अठन्नी, खर्चा रुपया'। अगर यह हिसाब रहेगा तो क्या स्थिति होगी यह हम अपने आस-पास के देशों में देख रहे हैं। आज इसलिए देश सतर्क है। देश के हर राजनीतिक दल को यह याद रखना होगा कि चुनावी हथकंडों से किसी का भला नहीं हो सकता: प्रधानमंत्री मोदी
भाजपा को मिला जनसमर्थन नए भारत की आकांक्षाओं का प्रतिबिम्ब है।
भाजपा को मिला जनसमर्थन भारत के युवाओं की ‘युवा सोच’ का प्रकटीकरण है।
भाजपा को मिला जनसमर्थन गरीब, शोषित, वंचित, आदिवासियों के सशक्तिकरण के लिए मिला समर्थन है।
- पीएम @narendramodi pic.twitter.com/nyC9yocv2b
— BJP Delhi (@BJP4Delhi) December 8, 2022
भाजपा को मिला जनसमर्थन नए भारत की आकांक्षाओं का प्रतिबिम्ब है: पीएम मोदी
लोगों ने भाजपा को वोट दिया, क्योंकि भाजपा हर सुविधा को प्रत्येक गरीब, मध्यमवर्गीय परिवार तक जल्द से जल्द पहुंचाना चाहती है।
लोगों ने भाजपा को वोट दिया, क्योंकि भाजपा देश के हित में बड़े से बड़े और कड़े से कड़े फैसले लेने का दम रखती है।
- पीएम @narendramodi
— BJP Delhi (@BJP4Delhi) December 8, 2022
लोगों ने भाजपा को वोट दिया, क्योंकि भाजपा हर सुविधा को प्रत्येक गरीब तक पहुंचाना चाहती है: पीएम मोदी
गुजरात के इतिहास का सबसे प्रचंड जनादेश भाजपा को देकर प्रदेश के लोगों ने नया इतिहास बना दिया है : पीएम मोदी
जाति, वर्ग, समुदाय और हर तरह के विभाजन से ऊपर उठकर भाजपा को वोट दिया है: पीएम मोदी
गुजरात की जनता ने तो रिकॉर्ड तोड़ने में भी रिकॉर्ड कर दिया : पीएम मोदी
जनता जनार्दन का आशीर्वाद अभिभूत करने वाला है: पीएम मोदी
मैं गुजरात, हिमाचल और दिल्ली की जनता का विनम्र भाव से आभार व्यक्त करता हूं: पीएम मोदी
जहां भारतीय जनता पार्टी प्रत्यक्ष नहीं जीती, वहां भाजपा का वोट शेयर भाजपा के प्रति स्नेह का साक्षी है: पीएम मोदी
-
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट -
Nitish Kumar का मास्टरस्ट्रोक! राज्यसभा गए पर CM पद पर अब भी सस्पेंस! 14 अप्रैल के बाद बिहार को मिलेगा नया CM? -
राजस्थान रॉयल्स की 13,500 करोड़ की डील रुक गई? बॉम्बे हाई कोर्ट में जीत से राज कुंद्रा ने पलटा गेम -
Gold Rate Today: रामनवमी पर एक दिन में ₹4,900 उछला सोना,ये है आपके शहर में 22K-18K का ताजा रेट -
Petrol Diesel Crisis: भारत के पास कितने दिनों का पेट्रोल-डीजल और LPG? किसके पास सबसे ज्यादा और कहां खड़े हम? -
IPL 2026: विराट कोहली की RCB का बदलेगा नाम? 16,700 करोड़ की डील के बाद अनन्या बिड़ला ने दिया जवाब! -
'ये मेरा आखिरी वीडियो है, मुझे कुछ भी हो सकता है', क्यों रोए सनोज मिश्रा? Monalisa को लेकर सामने रखा ऐसा सच












Click it and Unblock the Notifications