मोदी सरकार पर केजरी-वार, कहा वेबसाइट से आंकड़े हटा रही है गुजरात सरकार

kejriwal
नयी दिल्ली। दिल्ली की सत्ता के बाद केन्द्र की राजनीति में कदम रखने वाले आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल भारतीय जता पार्टी के प्रदानमंत्री पद के दावेदार नरेन्द्र मोदी की खिलाफत करने से कभी नहीं चूकते। ताजा मामला भी गुजरात सरकार से जुड़ा है।

अरविंद केजरीवाल ने गुजरात की नरेन्द्र मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि गुजरात सरकार अपनी सरकारी वेबसाइट से आर्थिक आंकड़े हटा रही है। विकास के गुजरात मॉडल को खारिज करने वाले केजरीवाल ने भाजपा के प्रधानमंत्री पद प्रत्याशी और गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी से पूछा है कि आखिर उनकी राज्य सरकार संशोधन क्यों कर रही है।

केजरीवाल ने ट्वीट के जरिए मोदी पर हमला करते हुए लिखा कि "मैंने सुना है कि गुजरात सरकार अपनी वेबसाइट से सभी आर्थिक आंकड़े हटा रही है। क्यों? ताकि कोई उसकी सच्चाई नहीं जान जाए?" रिपोर्ट के मुताबिक, गुजरात सरकार ने अपनी वेबसाइट पर सरकारी आर्थिक आंकड़ों तक पहुंच को रोक दिया है। बाद में कुछ तक पहुंच बहाल कर दी गई।

केजरीवाल ने सवाल किया है कि कुछ को रोके जाने के बारे में मीडिया ने रिपोर्ट क्यों नहीं दी है। केजरीवाल और उनकी पार्टी के नेताओं ने गुजरात का दौरा किया जिसके बाद उन्होंने दावा किया कि मोदी का दावा हवा में है और जमीनी हकीकत कुछ और ही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+