गुजरात सरकार ने 21 आईपीएस अधिकारियों का किया तबादला
अहमदाबाद। गुजरात सरकार ने बुधवार को 21 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। यह जानकारी समाचार एजेंसी एएनआई ने दी।

अगस्त में सोहराबुद्दीन शेख और तुलसीराम कथित फर्जी मुठभेड़ में स्पेशल कोर्ट की तरफ से आरोपमुक्त किए गए राजकुमार पांडियान को जूनागढ़ रेंज का पुलिस महानिरीक्षक भी नियुक्त किया गया है। वह फिलहाल मुंबई में गुजरात इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट के कॉन्टैक्ट आॅफिसर हैं।
इसके साथ ही गुजरात पुलिस आवासीय निगम के संयुक्त प्रबंध निदेशक अभय चुडासमा को पंचमहल रेंज का पुलिस उपमहानिरीक्षक नियुक्त किया गया है। वहीं अहमदाबाद में पुलिस आयुक्त शिवानंद झा का गांधीनगर में खुफिया विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी मिली है।
टेक्निकल मामलों के एडीजीपी एके सिंह को अहमदाबाद का नया पुलिस आयुक्त बनाया गया है। वहीं सूरत में पुलिस आयुक्त आशीष भाटिया का भी तबादला कर दिया गया है। उनकी जगह पर सतीश कुमार मिश्र आए हैं। ई राधाकृष्णन की जगह गांधी नगर रेंज के आईजी मनोज शशिधर को वडोदरा का नया पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications