गुजरात चुनाव: भाजपा कार्यकर्ताओं को जा रही अमित शाह की कॉल, मतदान के दिन दस बजे से पहले कर दें ये काम

गुजरात चुनाव: भाजपा कार्यकर्ताओं को जा रही अमित शाह की कॉल, मतदन के दिन दस बजे से पहले कर दें ये काम

नई दिल्ली। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की एक ऑडियो क्लिप गुजरात में पार्टी से जुड़े लोगों के बीच भेजा जा रहा है। गुजराती भाषा में जारी इस क्लिप में शाह कार्यकर्ताओं को मतदान के दिन दस बजे से पहले कम से कम दस दोस्तों और पड़ोसियों से भाजपा के पक्ष में मतदान करा देने को कह रहे हैं। ऑडियो क्लिप के जरिए शाह की इस अपील को गुजरात चुनाव में 150 से ज्यादा सीटें जीतने की उनकी रणनीति से ही जोड़कर देखा जा रहा है।

अमित शाह की ऑडियो क्लिप

अमित शाह की ऑडियो क्लिप

इस ऑडियो क्लिप में शाह कह रहे हैं, 'मैं भाजपा अध्यक्ष अमित शाह बोल रहा हूं, मैं जानता हूं आप पहले से ही इलेक्शन में जुटे हुए हैं। ये समय निर्णायक है, आपको ये सुनिश्चित करना है कि मतदान के दिन सुबह 10 बजे से पहले आप अपने पड़ोसियों और दोस्तों की दस वोट भाजपा के पक्ष में वोट दिलवा दें। भाजपा प्रवक्ता जगदीश भवसार न इसको लेकर कहा है कि ये अपील इसलिए है ताकि ज्यादा से ज्यादा मतदान हो।

 गुजरात में कड़ा मुकाबला

गुजरात में कड़ा मुकाबला

गुरुवार शाम को गुजरात चुनाव के पहले चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार थम गया है। पहले चरण के लिए 9 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। भाजपा 22 साल से गुजरात की सत्ता पर काबिज है। इस दफा मुकाबला कड़ा माना जा रहा है इसलिए भाजपा कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। इसी को देखते हुए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और प्रधानमंत्री दिन-रात चुनाव प्रचार में जुटे हैं।

गुजरात में 9 और 14 दिसंबर को विधानभा चुनाव

गुजरात में 9 और 14 दिसंबर को विधानभा चुनाव

गुजरात के 19 जिलों में चुनाव के पहले चरण के तहत 9 दिसंबर को मतदान होगा। बाकी 14 जिलों में 14 दिसंबर को मतदान होगा। गुजरात चुनाव के नतीजे 18 दिसंबर को जारी किये जाएंगे। गुजरात में 4.3 करोड़ मतदाता है जो 182 सीटों पर प्रत्‍याशियों के भविष्‍य का फैसला करेंगे। कुल 50 हजार 128 पोलिंग बूथों पर मतदान संपन्‍न कराया जाएगा। चुनाव लड़ रहे प्रत्‍याशियों के लिए अधिकतम खर्च सीमा 28 लाख रुपये तय की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+