Gujarat Elections: ऊपर से नीचे तक सोने से लदा रहता है ये उम्मीदवार, नाम मिला है 'गोल्डन कैंडिडेट'
गुजरात विधानसभा चुनाव में सभी पार्टियों ने अपना बेस्ट उम्मीदवार मैदान में उतारा है लेकिन सारी लाइमलाइट तीसरी ही पार्टी का उम्मीदवार ले गया। शिवसेना के टिकट से चुनाव लड़ रहे कुंजल पटेल जब भी सड़कों पर निकलते हैं तो लोगों की निगाहें उनपर थम जाती हैं।

नई दिल्ली। गुजरात विधानसभा चुनाव में अब बस कुछ ही दिन बचे हैं। भाजपा और कांग्रेस, दोनों ही पार्टियां चुनाव के लिए जोरों-शोरों से लगी हुई हैं। दोनों पार्टियाों ने मैदान में अपना बेस्ट उम्मीदवार उतारा है लेकिन सारी लाइमलाइट तीसरी ही पार्टी का उम्मीदवार ले गया। शिवसेना के टिकट से चुनाव लड़ रहे कुंजल पटेल जब भी सड़कों पर निकलते हैं तो लोगों की निगाहें उनपर थम जाती हैं। वजह, ऊपर से लेकर नीचे तक उनका सोने से लदा रहना।

पूरे शरीर पर बस दिखता है सोना
कुंजल पटेल दरियापुर-51 विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। वो इतना सोना पहनते हैं कि लोगों ने उन्हें गोल्डन कैंडिडेट का नाम दे दिया है। वो जब भी सड़क पर निकलते हैं, तो गले में मोटी सोने की चेन, हाथ में मोटे-मोटे ब्रेस्लेट होते हैं। इतना ही नहीं, उनके चश्में में भी सोना जड़ा हुआ है।

कुंजल के घर में है 115 तोला सोना
कुंजल ने चुनाव आयोग में दी जानकारी में बताया कि उनके घर में कुल 115 तोला सोना है। वो खुद 45 तोला सोना पहनते हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें ये सोना उनके ससुर ने दिया है इसलिए वो इसकी जानकारी नहीं दे सकते।

7वीं पास कुंजल पर हैं 10 केस दर्ज
34 साल के कुंजल ने अपनी कुल संपत्ति 49 लाख बताई है। वो 7वीं पास पढ़े हैं और उन्होंने अपनी आय का जरिया प्राइवेट नौकरी बताया है। लोगों के बीच अपनी सेवा को मशहूर कुंजल पर 10 आपराधिक मामले भी दर्ज हैं। इस सीट से कांग्रेस ने ग्यासुद्दीन शेख और भाजपा ने भरत बारोट को खड़ा किया है।












Click it and Unblock the Notifications