भाजपा के 100-200 पेड कार्यकर्ता कॉल सेंटर में बैठकर मेरे खिलाफ झूठ फैला रहे: राहुल गांधी

नई दिल्ली: दिसंबर के अंत में होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए राज्य में प्रचार कर रहे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि भाजपा उनके खिलाफ झूठ फैला रही है। राहुल गांधी ने कहा 'भाजपा के 100-200 पेड कार्यकर्ता हैं, कॉल सेंटर में बैठे हैं और मेरे बारे में उल्टा-सीधा कहते हैं। मेरी सच्चाई मैं जानता हूं और गुजरात को पूरे हिन्दुस्तान को पता लग जाएगी।' राहुल ने सोमवार को गुजरात के कई हिस्सों में सभाएं कीं। मेहसाणा में उन्होंने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आई तो जनता के मन की बात सुनेगी ना कि अपनी सुनाएगी।

Gujarat Elections 2017 Rahul Gandhi says bjp it cell tarnished my image

राहुल गांधी सोमवार सुबह मेहसाणा के निकट बहुचारा मंदिर में पूजा करने पहुंचे। यहां पर राहुल गांधी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, मैं शिव का भक्त हूं, सच्चाई में विश्वास रखता हूं। भाजपा कुछ भी बोले मैं अपनी सच्चाई में विश्वास करता हूं।

तीन दिवसीय गुजरात यात्रा के आखिरी दिन राहुल गांधी ने सूरत के मेघमाया मंदिर में पहुंचकर मत्था टेका। इसके बाद राहुल गांधी ने पाटन में दलित समुदाय के नेताओं के साथ मुलाकात और बातचीत भी की। वीर मेघ माया मंदिर दलितों का है। इससे पहले कल राहुल ठाकोर समाज के आश्रम गुरु का आशीर्वाद लेने गए थे। तीन दिन की इस यात्रा का आज आखिरी दिन है।

राहुल ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के बेटे जय शाह पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जय शाह की कंपनी 50 हजार से 80 करोड़ की हो गई, जिससे साफ है कि गुजरात में भ्रष्टाचार हद पार कर चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+