गुजरात चुनाव: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के इस्तीफे का लेटर फेक, पार्टी ने BJP को घेरा
गांधीनगर। गुजरात में विधानसभा चुनाव चरम पर है और इस दौरान एक कांग्रेस नेता के इस्तीफे का लेटर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष भरत सिंह सोलंकी के इस्तीफा का लेटर सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है, जिसमें सोलंकी ने अपनी पार्टी के कई घटनाओं के साथ नाराजगी व्यक्त करते हुए AICC (All India Congress Committee) को लिखा है। हालांकि, सोलंकी ने इस खबर को पूरी तरह से झूठ बताया है।

न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष भरत सिंह सोलंकी ने कहा कि मेरे हस्ताक्षर के साथ एक फेक इस्तीफा का लेटर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कहा गया है कि मैंने इस्तीफा दे दिया है। यह पूरी तरह से फेक है और मैंने इस तरह का कोई भी लेटर जारी नहीं किया है।
भरत सिंह सोलंकी ने इसके लिए बीजेपी को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि गुजरात में कांग्रेस की लोकप्रियता को देखते हुए बीजेपी मायूस है। उन्होंने कहा कि इस मुददे को लेकर हम कल (शुक्रवार) को चुनाव आयोग से मुलाकात करे इसकी शिकायत करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications