मोदी के गुजरात से आई केजरीवाल के लिए बड़ी खुशखबरी, राष्ट्रीय पार्टी बनीं AAP

गुजरात से केजरीवाल के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। AAP आज 8वीं राष्ट्रीय पार्टी बन गई है। आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज आम आदमी पार्टी एक राष्ट्रीय पार्टी बन गई है।

Aam Aadmi Party

AAP is going to become National party: गुजरात और हिमाचल में आम आदमी पार्टी पिछड़ गई है। दोनों की राज्यों में पार्टी का बुरा हाल हुआ है। गुजरात और हिमाचल से आ रहे नतीजों की निराशा के बीच पीएम मोदी के गुजरात से केजरीवाल के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। AAP आज यानी 8 दिसंबर को 8वीं राष्ट्रीय पार्टी बन गई है। आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज आम आदमी पार्टी एक राष्ट्रीय पार्टी बन गई है।

अपने बयान में अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गुजरात चुनाव के नतीजे आ रहे हैं और गुजरात के लोगों ने आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी बना दिया है। जितने वोट हमें मिले उस हिसाब से AAP राष्ट्रीय पार्टी बन गई है। देश में चंद पार्टी हैं जिनको राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिला है। 10 साल पहले आप एक छोटी पार्टी थी, अब 10 साल बाद 2 राज्यों में उसकी सरकार है और वह एक राष्ट्रीय पार्टी बन गई है।

इससे पहले दिल्ली के डिप्टी सीएम और आप के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने ट्वीट करते हुए लिखा, "गुजरात की जनता के वोट से आम आदमी पार्टी आज राष्ट्रीय पार्टी बन रही है। शिक्षा और स्वास्थ्य की राजनीति पहली बार राष्ट्रीय राजनीति में पहचान बना रही है। इसके लिए पूरे देश को बधाई।"

दरअसल, गुजरात में आप लगभग 15 फीसदी वोट और करीब 10 सीट पर अब तक आगे चलती दिखाई दे रही है। अन्ना आंदोलन के बाद साल 2013 में दिल्ली में आप पार्टी का गठन हुआ था, उसके सिर्फ 10 सालों के अंदर में आप का प्रमुख राष्ट्रीय पार्टी बन जाना एक बड़ी राजनीतिक घटना है। आप ने दिल्ली में पहली दफा अपने चुनाव में सरकार बनाई थी, हालांकि वो ज्यादा दिन नहीं चल पाई और फिर इसके बाद फिर से चुनाव होने पर आप ने कमाल करते हुए 8 साल से दिल्ली सरकार चला रही है।

कैसे बनती है कोई पार्टी राष्ट्रीय पार्टी, जानिए?

बता दें कि राष्ट्रीय पार्टी बनने के लिए तीन मुख्य शर्तों का पैमाना होता है। जिसके तहत कोई भी पार्टी चार लोकसभा सीटों के अलावा लोकसभा में 6 प्रतिशत मत हासिल करे या फिर विधानसभा चुनावों में चार या इससे ज्यादा राज्यों में कुल 6 फीसदी या ज्यादा वोट शेयर जुटाए। ऐसे में दिल्ली, पंजाब में सरकार बनाने वाली और गोवा विधानसभा में दो विधायक वाली आम आदमी पार्टी अब गुजरात और हिमाचल में मिले वोट शेयर से राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा हासिल करने के लिए तैयार है।

अब तक सिर्फ देश में 7 राष्ट्रीय दल

देश में अब तक 7 राष्ट्रीय पार्टियां है, जिनमें कांग्रेस, भाजपा, बसपा, सीपीआई, सीपीएम, एनसीपी और तृणमूल कांग्रेस यानी टीएमसी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+