कांग्रेस की हार पर BJP ने शेयर किया मौका-मौका video, फिर याद दिलाया पाकिस्तान

नई दिल्ली। गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे आ गए हैं। 99 सीटें जीतकर बीजेपी छठी बार गुजरात में अपनी सरकार बनाने जा रही है। वहीं जी-जान लगाने के बाद भी कांग्रेस का दामन एक बार फिर से खाली रह गया। बीजेपी की इस जीत पर पार्टी के नेताओं और समर्थकों की खुशी की लहर है। ढोल-नगाड़े बज रहे हैं, मिठाईयां बंट रही है। नेता और कार्यकर्ता नाच रहे हैं। गुजरात में बीजेपी की जीत की लहर सोशल मीडिया पर भी चल रही है। बीजेपी की जीत के साथ-साथ पार्टी कार्यकर्ता कांग्रेस की हार पर चुटकी भी ले रहे हैं।

 Gujarat Election Result 2017: BJP share Mauka-mauka Video to make fun on Congress after won Election in Gujarat

पार्टी की जीत पर बीजेपी आईटी सेल के अध्यक्ष अमित मालवीय ने एक वीडियो ट्वीट कर कांग्रेस की चुटकी ली है। अमित ने क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान बनाए गए 'मौका-मौका' वीडियो को एडिट करके शेयर किया है। अमित ने इस 'मौका-मौका' एड को कांग्रेस से जोड़कर कांग्रेस की चुटकी ली है। आपको बता दें कि क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत द्वारा पाकिस्तान को हराने पर ये मौका-मौका एड खूब फेमस हुआ था। अमित ने इस एड में पाकिस्तानी समर्थक को कांग्रेस के तौर पर दिखाया है जो हर बार जीत की आस में पटाखे निकालता है, लेकिन हर बार उसे मायूसी हाथ लगती है।

इस वीडियो में बीच-बीच में राहुल गांधी की तस्वीर जोड़ी गई है। आपको बता दें कि गुजरात चुनाव में पाकिस्तान का मुद्दा भी खूब उछला था। अब जीत के बाद बीजेपी की ओर से एक बार फिर से कांग्रेस को पाकिस्तान याद दिलाने के लिए ये एड ट्विट किया गया है। गौरतलब है कि गुजरात चुनाव के दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस नेताओं का पाकिस्तान के अधिकारियों के साथ हुई बैठक को लेकर खून निशाना साधा था। चुनावी रैली के दौरान पीएम ने कहा था कि अहमद पटेल को गुजरात का मुख्यमंत्री बनाने के लिए मणिशंकर अय्यर के घर पाक के पूर्व विदश मंत्री के साथ कांग्रेस नेताओं की बैठक हुई थी। देखिए वीडियो...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+