गुजरात चुनाव: कांग्रेस ने 13 उम्मीदवारो की दूसरी सूची की जारी

गांधीनगर। गुजरात विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने सोमवार देर रात को अपनी दूसरी सूची भी जारी कर दी है। कांग्रेस ने अपनी दूसरी सूची में 13 उम्मीदवारों का ऐलान किया है। इससे पहले आज दोपहर को बीजेपी ने भी अपनी तीसरी सूची जारी कर दी थी। वहीं, कांग्रेस ने रविवार को अपनी पहली सूची में 77 उम्मीदवारों की घोषणा की थी।

कांग्रेस ने 13 उम्मीदवारो की दूसरी सूची की जारी

कांग्रेस की दूसरी सूची में अब्दासा, भुज, रापर, राजकोट ईस्ट, राजकोट साउथ, जामनगर नॉर्थ, जामनगर साउथ, खंभालिया, द्वारका, जुनागढ़, भरूच, कामरेज और वाराच्छा रोड आदि विधानसभा क्षेत्र शामिल है।

कांग्रेस की तरफ से पहली सूची जारी होने से कुछ घंटो पहले ही हार्दिक पटेल की पार्टी पाटीदार अनामत आंदोलन समिति (PAAS) और कांग्रेस के बीच सीटों को लेकर सहमति बन गई। माना जा रहा है कि आपसी सहमति के साथ उम्मीदवारों का चयन किया गया है। PAAS और कांग्रेस नेताओं के बीच हुई बैठक में दोनों दलों के नेताओं ने आरक्षण समेत सीटों के बंटवारे समेत कई मुद्दों पर सुलह कर ली है।

देखें कांग्रेस की दूसरी सूची

गुजरात चुनाव
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+