Gujarat Election: भाजपा ने जारी की 160 उम्मीदवारों की सूची, जडेजा की पत्नी और हार्दिक पटेल को टिकट
Gujarat Election: भाजपा ने जारी की 160 उम्मीदवारों की सूची, जडेजा की पत्नी और हार्दिक पटेल को टिकट
Gujarat election 2022 BJP candidates: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। भाजपा ने गुजरात चुनाव में 160 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है। जिन प्रमुख नामों की घोषणा की गई है, उनमें मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, मोरबी के पूर्व विधायक कांतिलाल अमृत्य, क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा और हार्दिक पटेल शामिल हैं।
Recommended Video

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल घाटलोडिया विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। भारतीय क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की पत्नी रीवा सोलंकी जामनगर उत्तर से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ेंगी। वहीं हार्दिक पटेल को भाजपा ने विधानसभा विरामगाम से उम्मीदवार बनाया है।
गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी माजुरा सीट से चुनाव लड़ेंगे। भाजपा ने मोरबी के एक पूर्व विधायक कांति अमृतिया को मैदान में उतारा है। कांति अमृतिया ने मोरबी पुल हादसे के वक्त लोगों को बचाने के लिए नदी में कूद गए थे। मोरबी पुल हादसे में 132 लोगों की मौत हुई थी। बताया जा रहा है कि बीजेपी ने मौजूदा विधायक और मंत्री ब्रजेश मेरजा का टिकट काटकर , उनकी जगह कांति अमृतिया को टिकट दिया है।
भाजपा ने गुजरात की 182 विधानसभा सीटों में से 160 नामों की घोषणा कर दी है। इसमें से 84 नाम ऐसे हैं, जिनका चुनाव पहले चरण में होगा। बीजेपी ने 38 मौजूदा विधायकों के टिकट काट दिए हैं। 2017 में कांग्रेस पार्टी की ओर से चुनाव लड़ने वालों में से 7 नेताओं को इस बार बीजेपी ने टिकट दिया है। 182 लिस्ट में भाजपा ने 14 महिलाओं को टिकट दिया है।
गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 दो चरणों में होगी। 1 दिसंबर और 5 दिसंबर को वोटिंग होगी। वोटों की गिनती 8 दिसंबर को होगी।












Click it and Unblock the Notifications