'हिंदू 1 शादी करता है तो बाकि धर्म के लोगों को भी 1 ही शादी करनी पड़ेगी', गुजरात में असम सीएम सरमा

Himanta Biswa Sarma: मुंबई की लड़की श्रद्धा वॉकर की दिल्ली में उसके प्रेमी आफताब द्वारा की गई बेरहमी से हत्या के मामले की गूंज गुजरात चुनाव में सुनाई दे रही है। असम के मुख्यमंत्री और भाजपा के फायरब्रांड नेता हिमंत बिस्वा सरमा ने एक तरफ जहां श्रद्धा मर्डर केस का मामला उठाया है तो दूसरी तरफ उन्होंने यूनिफार्म सिविल कोड यानी समान नागरिक संहिता का मुद्दा उठाया है। गुजरात में चुनावी प्रचार की जिम्मेदारी संभालने वाले सरमा ने एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि अगर हिंदू एक शादी करता है, तो दूसरे धर्मों के लोगों को भी एक ही शादी करनी पड़ेगी।

himanta biswa sarma

'आप क्यों करेंगे इतनी शादी। देश में अगर हिंदू...'

गुजरात की 182 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में मतदान होगा। पहले चरण के तहत 1 दिसंबर को वोटिंग होगी, जबकि दूसरा चरण 5 दिसंबर को होगा, जिसके नतीजे 8 दिसंबर सामने आएंगे। ऐसे में वोटिंग से पहले बीजेपी ने प्रचार के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इसी कड़ी में असम के मुख्यमंत्री ने धनसूरा में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि एक व्यक्ति देश में 2-3 शादी कर लेता है, आप क्यों करेंगे इतनी शादी। देश में अगर हिंदू 1 शादी करता है तो बाकि धर्म के लोगों को भी 1 ही शादी करनी पड़ेगी। इसलिए मैं आज ये बोलता हूं कि देश को समान नागरिक संहिता कानून चाहिए।

'देश में समान नागरिक संहिता चाहिए'

उन्होंने आगे कहा कि महिलाओं का सम्मान होना चाहिए। घर में अगर 1 बेटा और 1 बेटी है तो दोनों को एक समान अधिकार मिलना चाहिए। देश में समान नागरिक संहिता चाहिए और ये केवल भाजपा ला सकती है, कांग्रेस नहीं। आपको बता दें कि बीजेपी ने उत्तराखंड की तरह हिमाचल प्रदेश और गुजरात में पार्टी के घोषणापत्र में समान नागरिक संहिता को लागू करने की बात कही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+