Gujarat Election 2017: रविशंकर प्रसाद बोले, राहुल गांधी ने प्रचार में झूठ बोला, हार देखकर दिया ऐसा बयान

अहमदाबाद। गुजरात विधानसभा चुनाव में दूसरे चरण के लिए प्रचार के आखिरी दिन राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। इसके जवाब में बीजेपी ने पलटवार किया है। बीजेपी की ओर से केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद सामने आए, उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने एक सवाल पूछा कि भाजपा और मोदी जी विकास पर चर्चा नहीं करते, इसका जवाब देते हुए बीजेपी नेता कहा कि पीएम मोदी के कई भाषण सुने गए जिसमें उन्होंने कहा कि गुजरात में नर्मदा का पानी सरकार की मेहनत से आया, मंदिर जाने से नहीं आया। गुजरात में जो औद्योगिक विकास हुआ है वो मंदिर जाने से नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि गुजरात चुनाव में प्रचार के दौरान राहुल गांधी झूठ बोल रहे हैं।

 रविशंकर प्रसाद बोले, राहुल गांधी ने प्रचार में झूठ बोल

बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान गुजरात की जीडीपी, दूध उत्पादन, कृषि से लेकर औद्योगिक उत्पादन तक सभी मुद्दों पर जवाब दिया। उन्होंने रोजगार के मुद्दे का जिक्र करते हुए कहा कि रोजगार के अवसर गुजरात में बीजेपी की सरकार में बढ़े हैं। गुजरात में हार को देखकर हताशा में राहुल गांधी ऐसे बयान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी गुजरात में ऐतिहासिक जीत दर्ज कर रही है। गुजरात में विकास सरकार की कड़ी मेहनत की देन है। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस ने देश को लूटा है और अब राहुल गांधी चुनाव प्रचार में गलत बयान दे रहे हैं।

रविशंकर प्रसाद ने इस दौरान राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि जब उनसे सवाल किया गया कि क्या आप पाटीदारों को आरक्षण देंगे तो इसका जवाब उन्होंने नहीं दिया। उन्होंने वो सवाल गुजरात के कांग्रेस अध्यक्ष की ओर कर दिया। आपको बता दें कि राहुल गांधी ने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी जिसमें उन्होंने प्रदेश की बीजेपी सरकार पर सवाल उठाए थे। इस दौरान राहुल गांधी के निशाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी रहे। राहुल गांधी के निशाना साधने के बाद बीजेपी ने राहुल गांधी पर पलटवार किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+