गुजरात चुनाव में ये 4 गलतियां नहीं करती कांग्रेस, तो बना रही होती सरकार

Recommended Video

    Gujarat Election 2017: PM Modi ने इस्तेमाल किए ये 3 'Trump card' | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। गुजरात में भाजपा जीत का 'छक्का' लगाने की तरफ बढ़ रही है। इस चुनाव में कांग्रेस ने भाजपा को कड़ी टक्कर दी लेकिन फिर भी पार्टी एक औऱ हार की तरफ बढ़ती दिख रही है। राहुल गांधी ने धुआंधार चुनावी प्रचार और मंदिरों में मत्था टेक कर गुजरात में एक बार जरूर हवा बनाई दी लेकिन आखिरी वक्त में पीएम मोदी के जल, थल और नभ से किए गए प्रचार ने कांग्रेस के गुब्बारे की हवा निकाल दी। आइए जानते है इस चुनाव में कांग्रेस से ऐसी क्या 4 गलतियां हो गईं जिसने गुजरात को एक बार फिर से भाजपा के झोली में डाल दिया।

    1. मणिशंकर अय्यर का 'नीच' बयान

    1. मणिशंकर अय्यर का 'नीच' बयान

    पहले चरण का चुनावी प्रचार खत्म होने से पहले कांग्रेस की तरफ से एक ऐसी गलती हुई जिसने गुजरात में पूरा चुनावी माहौल ही बदल दिया। दरअसल, कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने पहले चरण के चुनावी प्रचार खत्म होने से पहले एक बयान में पीएम मोदी को 'नीच व्यक्ति' बता दिया। इस बयान के बाद गुजरात में जमकर कोहराम देखने को मिला। पीएम मोदी ने इसे गुजरात के अस्मिता से जोड़ते हुए जनता से भाजपा के लिए वोट मांगे। कांग्रेस ने मणिशंकर अय्यर को पार्टी से बर्खास्त कर डैमेज कंट्रोल करने की जरूर कोशिश की लेकिन पीएम मोदी तब तक इस बयान को गुजरात के हर वोटर तक पहुंचा चुके थे।

    2. राम मंदिर

    2. राम मंदिर

    गुजरात चुनाव में 2002 के बाद से ही हिंदुत्व हमेशा प्रमुख मुद्दा रहा है। इस बार कांग्रेस इस मुद्दे से बचते हुए विकास, जीएसटी और नोटबंदी पर आक्रोश को अपने चुनावी सभाओं में उछाल रही थी लेकिन इसी बीच 5 दिसंबर को सुप्रीम कोर्ट में राम मंदिर की सुनावई के दौरान कपिल सिब्बल ने 2019 चुनाव तक राम मंदिर केस को टालने की अपील कर दी। कपिल सिब्बल का यह बयान भाजपा के लिए संजीवनी साबित हुआ। पीएम मोदी समेत सभी भाजपा नेताओं ने सिब्बल के इस बयान को गुजरात में भुनाया।

    3. सोमनाथ मंदिर में 'गैर-हिंदू' एंट्री

    3. सोमनाथ मंदिर में 'गैर-हिंदू' एंट्री

    गुजरात चुनावों के दौरान राहुल गांधी ने तमाम मंदिरों में दर्शन किए। राहुल गांधी का इस तरह मंदिरों में जाना भाजपा को परेशान कर रहा था लेकिन सोमनाथ मंदिर में राहुल गांधी के दर्शन ने भाजपा को उन्हें घेरने का एक मौका दे दिया। दरअसल मंदिर में दर्शन के दौरान गुजरात कांग्रेस के मीडिया प्रभारी, मनोज त्यागी ने राहुल गांधी की इंट्री गैर-हिंदू रजिस्टर में कर दी जिसे लेकर विवाद पैदा हो गया। इस विवाद के बाद भाजपा ने राहुल गांधी के धर्म को ही कटघरे में खड़ा कर दिया। कांग्रेस ने बाद में राहुल गांधी को जनेऊधारी हिंदू बताया लेकिन भाजपा ने जनेऊ मुद्दे पर भी कांग्रेस को बैकफुट पर ला दिया।

    3. मणिशंकर अय्यर के घर पाकिस्तानी विदेश मंत्री के साथ बैठक

    3. मणिशंकर अय्यर के घर पाकिस्तानी विदेश मंत्री के साथ बैठक

    गुजरात चुनाव के दौरान ही कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर के घर एक बैठक हुई थी जिसमें पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री, भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पूर्व सेनाध्यक्ष दीपक कपूर आदि शामिल हुई थी। पीएम मोदी ने बनासकांठा की रैली में इस बैठक के बहाने पर कांग्रेस पर हमला करता हुआ कहा था पाकिस्तान गुजरात में अहमद पटेल को मुख्यमंत्री बनाना चाहता है। इसके लिए पाकिस्तान ने दिल्ली में कांग्रेस के साथ बैठक की है। एक बार इस बैठक में मणिशंकर अय्यर का नाम उछला और कांग्रेस बैकफुट पर आ गई।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+