Gujarat civic polls: गुजरात निकाय चुनाव के लिए जामनगर में सबसे ज्यादा वोटिंग
Gujarat civic polls: गुजरात निकाय चुनाव के लिए 6 बड़े शहरों में वोटिंग शुरू, अमित शाह भी डालेंगे वोट
Gujarat civic polls। गुजरात निकाय चुनावों के लिए 6 बड़े शहरों में रविवार को वोटिंग हुई है। कोरोना गाइडलाइंस के बीच सुबह 7 बजे से वोटिंग प्रक्रिया शुरु हुई और शाम पांच बजे तक मतदान चला है। जिन शहरों में आज मतदान हुआ है, उसमें अहमदाबाद, सूरत, वड़ोदरा, भावनगर, जामनगर और राजकोट शामिल है। छह नगर निकायो में कुल 41.29 फीसदी मतदान हुआ है। सबसे ज्यादा मतदान जामनगर में और सबसे कम अहमदाबाद में हुआ है। इन नगर निगम को मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की अग्नि परीक्षा के तौर पर देखा जा रहा है। अगले साल होने वाले गुजरात विधानसभा चुनावों से पहले इस निकाय चुनावों में सभी पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।
Recommended Video
Gujarat Municipal Elections 2021: Amit shah ने अहमदाबाद में डाला वोट | वनइंडिया हिंदी

LIVE Feed
अमित शाह भी डालेंगे वोट
कोरोना से संक्रमित मुख्यमंत्री विजय रूपाणी आज अपने गृहनगर राजकोट में मतदान डालेंगे। वोटिंग से पहले उनका कोरोना टेस्ट किया जाएगा। वहीं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी रविवार को गुजरात निकाय चुनाव में अहमदाबाद वोट डालेंगे। इस निकाय चुनाव को मुख्यमंत्री विजय रुपाणी के लिए बड़ी परीक्षा के तौर पर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि निकाय चुनावों के नतीजे आगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव का मिजाज तय करेंगे।
गुजरात निकाय चुनावों को लेकर सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं। स्थानीय निकाय चुनावों के लिए 43000 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किए गए हैं। कोविड गाइडलाइंस का सख्ती से पालन किया जा रहा है। 6 शहरों में मतदान के लिए 11477 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 3858 केंद्रों को संवेदनशील माना गया है। वहीं 1656 केंद्रों को अतिसंवेदनशील माना गया है। चुनाव में 13946 वीएम मशीनों का इस्तेमाल हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications