Gujarat Election 2022 : गुजरात में इस बार भी 2 चरणों में होंगे विधानसभा चुनाव, EC ने तारीखों का किया ऐलान
निर्वाचन आयोग (Election Commission) ने गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 की तारीखों का ऐलान कर दिया है। गुजरात में इस बार भी 2 चरणों में विधानसभा चुनाव होगा। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि गुजरात चुनावों के लिए मतदान 1 दिसंबर और 5 दिसंबर को होंगे। 8 दिसंबर को मतगणना होगी। चुनाव आयोग के मुताबिक, गुजरात चुनाव में इस बार 4.9 करोड़ मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। गुजरात विधानसभा चुनाव में 3,24,422 नए मतदाता इस बार पहली बार मतदान करेंगे। कुल मतदान केंद्र की संख्या 51,782 है। राज्य में स्थापित मतदान स्थलों में से कम से कम 50 फीसदी मतदान केंद्र पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था होगी
Recommended Video

महिलाओं के लिए बनाए जाएंगे 1247 पोलिंग स्टेशन
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 की तारीखों का ऐलान करते हुए बताया कि महिलाओं के लिए गुजरात चुनाव में 1274 पोलिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। दिव्यांगों के लिए गुजरात चुनाव में 182 पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे। चुनाव आयुक्त ने बताया कि मतदान के बेहतर अनुभव के लिए 1274 मतदान केंद्रों का प्रबंधन पूरी तरह से महिला और सुरक्षा कर्मचारियों द्वारा किया जाएगा। 182 मतदान केंद्रो पर मतदाताओं का लोक निर्माण विभाग स्वागत करेगा। पहली बार 33 मतदान केंद्रों की स्थापना और प्रबंधन सबसे कम उम्र के मतदान कर्मचारी करेंगे।
गुजरात विधानसभा चुनाव 2022
गुजरात में कुल 182 विधानसभा सीटें हैं। बहुमत के लिए 92 सीटों की जरूरत होती है। 2017 के विधानसभा चुनाव बीजेपी को 99, कांग्रेस को 77 सीटें मिलीं थी, जबकि छह सीटें निर्दलीय और अन्य के खाते में गई थीं। चुनाव आयोग के मुताबिक, गुजरात में पहले चरण में 89 सीटों मतदान होंगे। वहीं दूसरे चरण में 93 सीटों पर मतदान कराया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications