Gujarat Election 2022 Highlights: दूसरे चरण का मतदान खत्म, 5 बजे तक 58.68% वोटिंग, 8 दिसंबर को आएंगे नतीजे
Gujarat Vidhan Sabha Chunav Live: गुजरात में आज आखिरी और दूसरे चरण का मतदान खत्म हो गया है। दूसरे चरण में शाम 5 बजे तक 58.68% वोटिंग हुई है। नतीजों का ऐलान 8 दिसंबर को किया जाएगा।

Gujarat Assembly Election (गुजरात विधानसभा चुनाव) 2022 2nd Phase Voting: गुजरात में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण और अंतिम चरण में 93 सीटों पर हो रहा मतदान खत्म हो गया है। वोटिंग सुबह 8 बजे से हो रही थी। शाम 5 बजे तक कुल 58.68% वोटिंग हुई है। दूसरे चरण में चुनावी मैदान में कुल 833 प्रत्याशी हैं। इनमें भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला दिख रहा है। गुजरात चुनाव के नतीजे 8 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।
LIVE Feed
दूसरे चरण के मतदान के दौरान पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान और युसुफ पठान ने भी वोट डाला। मतदान के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए इरफान पठान ने कहा कि मतदान करना हमारा अधिकार और जिम्मेदारी है। मुझे पता चला है कि अब तक केवल 60% ही मतदान हुआ है, इसलिए मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे आएं और वोट करके मतदान प्रतिशत को बढ़ाएं।
खेड़ा के नडियाद में दूसरे चरण की वोटिंग के दौरान एक दिव्यांग मतदाता अंकित सोनी ने पैरों से वोट डाला। मतदान के बाद अंकित ने कहा कि मैंने 20 साल पहले एक दुर्घटना में अपने दोनों हाथ खो दिए थे, लेकिन इसने मुझे वोट डालने से कभी नहीं रोका। मैं अब वोट देने के लिए अपने पैरों का इस्तेमाल करता हूं।"
गुजरात विधानसभा चुनाव: दोपहर 1 बजे तक 34.74% हुआ मतदान
गुजरात विधानसभा चुनाव 2022: दूसरे चरण में दोपहर 1 बजे तक 34.74% मतदान दर्ज किया गया है।
उत्तर प्रदेश
भाजपा गलत तरीके से चुनाव लड़ रही है: डिंपल यादव
मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव के लिए समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार डिंपल यादव ने कहा, ''मैं समझती हूं कि समाजवादी पार्टी मैनपुरी उपचुनाव अच्छे वोटों से जीत रही है। लोग इस बात को समझ रहे हैं कि भाजपा गलत तरीके से चुनाव लड़ रही है और चुनाव परिणाम आने के बाद उन्हें इसका जवाब मिलेगा।''
आप के सीएम उम्मीदवार इसुदान गढ़वी ने डाला वोट, कहा- हम 103 सीटें जीतेंगे
आप के सीएम उम्मीदवार इसुदान गढ़वी (Isudan Gadhvi) ने अहमदाबाद एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। वोट डालने के बाद उन्होंने कहा, ''मैं लोगों से अपील करता हूं कि मतदान केंद्रों पर जाएं और मतदान करें। आप जिसे चाहें चुन लें लेकिन आप राजनीतिक नेताओं से जवाब तभी मांग पाएंगे जब आप वोट देंगे। मुझे उम्मीद है कि आप पहले चरण की 89 सीटों में से 51 प्लस और दूसरे चरण की 93 सीटों में 52 प्लस सीटें जीतेगी।''
गुजरात
पीएम मोदी की मां हीराबेन ने डाला अपना वोट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी ने गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए रायसन प्राइमरी स्कूल में वोट डाला।
पीएम मोदी के भाई सोमा मोदी ने किया वोट
गुजरात चुनाव 2022: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई सोमा मोदी ने अहमदाबाद में अपना वोट डाला। वोट डालने के बाद भाई सोमा मोदी ने कहा, "मतदाताओं को संदेश देना चाहता हूं कि अपने मत का सही उपयोग करें और ऐसी पार्टी को वोट दिया जाए जो देश की उन्नति करे।"
विधानसभा सीच उपचुनाव में सुबह 11 बजे तक कितना प्रतिशत हुआ मतदान?
विधानसभा सीच उपचुनाव 2022: सुबह 11 बजे तक कुरहानी (बिहार) में 24%, पदमपुर (ओडिशा) में 29.73%, सरदाशहर (राजस्थान) में 19.87%, रामपुर (उत्तर प्रदेश) में 11.30%, खतौली में 20.70% और भानुप्रतापपुर (छत्तीसगढ़) में 31.27% मतदान हुआ।
पूर्व शाही राजमाता शुभांगिनीराजे ने डाला वोट
गुजरात विधानसभा चुनाव 2022: पूर्व शाही राजमाता शुभांगिनीराजे गायकवाड़ ने वड़ोदरा के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। वोट डालने के बाद उन्होंने कहा, 'मतदान हमारा अधिकार है। मैं सभी से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील करती हूं। जिम्मेदारी के बिना कोई अधिकार नहीं होता है।"
मैनपुरी लोकसभा उप चुनाव: बह 11 बजे तक 18.72 फीसदी मतदान
उत्तर प्रदेश: मैनपुरी संसदीय क्षेत्र के उपचुनाव में सुबह 11 बजे तक 18.72 फीसदी मतदान हुआ।
मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव: अखिलेश यादव का दावा- पुलिस लोगों को वोट नहीं डालने दे रही है
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, ''मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव के लिए मतदान शुरू होने के दिन से ही प्रशासन किसके इशारे पर काम कर रहा है, मुझे नहीं पता। उसे क्या ब्रीफिंग दी गई है? सुबह से लगातार शिकायतें आ रही हैं। पुलिस लोगों को वोट नहीं डालने दे रही है।''
अमित शाह ने किया मतदान, कहा- फर्स्ट टाइम वोटर वोट जरूर डालें
गुजरात: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद में अपना वोट डाला। वोट डालने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, 'मैं सभी से वोट देने की अपील करता हूं, खासकर पहली बार मतदान करने वाले युवा लड़कियों और लड़कों को वोट देना चाहिए।''
उत्तर प्रदेश
अखिलेश यादव वोट डालने सैफई पहुंचे
उत्तर प्रदेश: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव वोट डालने सैफई पहुंचे।
हार्दिक पटेल ने किया मतदान
गुजरात विधानसभा चुनाव 2022: भाजपा उम्मीदवार हार्दिक पटेल ने अहमदाबाद के चंद्रनगर प्राथमिक विद्यालय में अपना वोट डाला।
गुजरात
आनंदीबेन पटेल ने डाला वोट
अहमदाबाद (गुजरात): यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने शिलाज अनुपम स्कूल में मतदान किया। वोटिंग के बाद उन्होंने कहा, "मतदान करना हमारा अधिकार है इसलिए सभी मतदाताओं को मतदान जरूर करना चाहिए। हमें ये अधिकार प्राप्त हुआ है तो हमें इस अधिकार का उपयोग कर भारत को अव्वल नंबर पर पहुंचाना चाहिए।"
गुजरात
गुजरात चुनाव दूसरा चरण: सुबह 9 बजे तक 4.75 फीसदी वोटिंग
गुजरात चुनाव दूसरा चरण: सुबह 9 बजे तक 4.75 फीसदी वोटिंग, गांधीनगर में 7 फीसदी के साथ सबसे अधिक मतदान
चुनाव आयोग को पीएम मोदी ने दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वोट डालने के बाद कहा, ''मैं चुनाव आयोग को भी बधाई देता हूं कि उन्होंने बहुत ही शानदार तरीके से पूरे विश्व में भारत की लोकंतत्र की प्रतिष्ठा बढ़े इस प्रकार से चुनाव का संचालन करने की महान परंपरा विकसित की है।''
गुजरात
लोकतंत्र का यह उत्सव है इसे मतदाताओं ने उमंग के साथ मनाया: PM मोदी
गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 के दूसरे चरण में मतदान के बाद PM मोदी ने कहा, ''लोकतंत्र का यह उत्सव है इसे मतदाताओं ने उमंग के साथ मनाया। मैं इसके लिए अभिनंदन करता हूं।''
उपचुनाव: सुबह 09 बजे तक का वोटिंग प्रतिशत
कुरहानी (बिहार) में 11%, पदमपुर (ओडिशा) में 8.50%, सरदाशहर (राजस्थान) में 5.27%, रामपुर (यूपी) में 3.97%, खतौली में 6.90% और भानुप्रतापपुर (छत्तीसगढ़) में 9.89% मतदान हुआ।
उत्तर प्रदेश
मैनपुरी लोकसभा सीट उपचुनाव: सुबह 9 बजे तक 7.08% मतदान
उत्तर प्रदेश: मैनपुरी संसदीय क्षेत्र के लिए हुए उपचुनाव में सुबह 9 बजे तक 7.08% मतदान हुआ।
पीएम मोदी ने डाला अपना वोट
गुजरात विधानसभा चुनाव 2022: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए रानिप में निशान पब्लिक स्कूल में मतदान किया।
पीएम मोदी अपना वोट डालने पहुंचे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए अपना वोट डालने के लिए अहमदाबाद के राणिप के निशान पब्लिक स्कूल जा रहे लोगों का अभिवादन किया
READ MORE
More From
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications