गुजरात में वोट शेयर के लिहाज से भी भाजपा ने मारी बाजी, नोटा के आंकड़े चौंकाने वाले

Recommended Video

    Gujarat Election Results 2017: More voters choose NOTA than AAP, BSP, NCP, BTP | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। गुजरात के चुनाव नतीजों की तस्वीर अब तकरीबन साफ हो गई है कि भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर से यहां सत्ता पर काबिज होने जा रही है। जिस तरह के नतीजे सामने आए हैं उससे साफ है कि भाजपा 100 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करके पूर्ण बहुमत की सरकार एक बनाने जा रही है। चुनाव आयोग के आंकड़ों पर नजर डालें तो गुजरात में भारतीय जनता पार्टी को सबसे अधिक वोट फीसदी हासिल हुआ है, जबकि कांग्रेस यहां दूसरे पायदान पर रही है।

    gujarat

    भारतीय जनता पार्टी गुजरात में 48.9 फीसदी वोट फीसदी हासिल कर रही है, जबकि कांग्रेस के खाते में 42 फीसदी लोगों को समर्थन मिला है। भाजपा के पक्ष में 3450761 लोगों ने मतदान किया, जबकि कांग्रेस के पक्ष में 2968152 लोगों ने वोट दिया। वहीं आईएनडी के खाते में 4 फीसदी, बसपा को 0.7 फीसदी, एनसीपी के खाते में 0.7 फीसदी वोट मिला है।

    वहीं नोटा के आंकड़ों पर नजर डालें तो 1.9 फीसदी लोगों ने किसी भी उम्मीदवार को अपना वोट नहीं दिया। 133221 लोगों ने नोटा का बटन दबाया है, जोकि अपने आप में एक बड़ा नंबर है। अगर सीटों के आंकड़ों पर नजर डालें तो भाजपा को चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार 95 सीटों पर बढ़त है, जबकि कांग्रेस 68 सीटों पर बढ़त पर चल रही है। कुल 169 सीटों पर रुझान आ चुके हैं, जबकि 13 सीटों पर रुझान आना बाकी है।

    इसे भी पढ़ें- Gujarat Assembly Elections: 10 बजे तक की बड़ी बातें, भाजपा-कांग्रेस में कड़ी टक्कर

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+