Gujarat Assembly Election 2017: गुजरात में 6 बूथों पर दोबारा मतदान खत्म, जिग्नेश मेवाणी ने कहा-एग्जिट पोल बकवास है

अहमदाबाद। गुजरात विधानसभा के नतीजे 18 दिसंबर को आने वाले हैं लेकिन उससे पहले आज चार विधानसभा क्षेत्रों के 6 मतदान केंद्रों पर दोबारा मतदान किया गया। सुबह 8 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है। आज वीरमगाम में दो और सावली में दो, वडगाम और दास्करोई क्षेत्रों की एक-एक मतदान केंद्र पर फिर से मतदान हो रहा है। चुनाव आयोग ने इन मतदान केंद्रों पर फिर से मतदान की वजह बताते हुए कहा कि तकनीकी कारणों से इन केंद्रों पर वोटिंग में द‍िक्कत आई थी। गौरतलब है कि दलित नेता जिग्नेश्र मेवानी वडगाम सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। शाम 6 बजे के करीब मतदान खत्म हो गया और सारी ईवीएम सीज कर दी गई।

गुजरात में मेवाड़ी सीट समेत 6 सीटों पर दोबारा हो रहा मतदान

आयोग ने यह भी आदेश दिया कि सात विधानसभा क्षेत्रों में VVPAT पर्चियों की गिनती की जाएगी, ये 7 जगहें हैं रालिसन, पीलुद्रा, कटोसन, जमाथा, ववेजलपुर, वस्त्रल, खादिया,पिलोल ,गोजपुर और सोंगीर। जैसा कि आपको मालूम है कि गुजरात में 9 दिसंबर और 14 दिसंबर दो चरणों में मतदान हुए थे, पहले चरण में 68 फीसदी वोटिंग और दूसरे चरण में 68.70 फीसदी वोट डाले गए थे। गुजरात में 182 विधानसभा सीटें हैं। एग्जिट पोल के नतीजों की मानें तो गुजरात में बीजेपी को बहुमत मिल सकती है, जबकि कांग्रेस के दूसरे नंबर पर रहने के आसार हैं।

Gujarat Election 2017: मेवाणी ने कहा-एग्जिट पोल बकवास है

दलित नेता जिग्नेश मेवाणी ने कहा कि मैंने देखा था कि 8 से 10 मशीनों पर दिक्कत थी, हम चाहते हैं कि यहां पर ईमानदारी से चुनाव होने चाहिए. उन्होंने कहा कि चाहे कुछ भी हो जाए बीजेपी चुनाव नहीं जीतेगी, चाहे कितनी भी बार वोटिंग करवा लीजिए, उन्होंने कहा कि एग्जिट पोल बकवास है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+