हार्दिक ने दिया कांग्रेस को फाइनल अल्टीमेटम, पाटीदार नेता का दावा की गई हमारी बेइज्जती

दिल्ली पहुंचे पाटीदार नेता ने कहा- कांग्रेस ने की हमारी बेइज्जती

नई दिल्ली। पाटीदार आंदोलन के अगुवा हार्दित पटेल ने गुजरात विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस के सामने आज रात की डेडलाइन रखी है। ऐसा माना जा रहा है कि समुदाय के लोगों के टिकट की संख्या बढ़ाने के लिए पाटीदार कांग्रेस पर दबाव बना सकते हैं। सूत्रों का कहना है कि समूह ने लगभग 30 विधानसभा सीटों की एक सूची दी थी, जहां से वह अपने समर्थकों को अगले महीने विधानसभा चुनाव में मैदान में उतारेगी। लेकिन कांग्रेस सोचती है कि 24 वर्षीय पाटीदार नेता के समर्थन के लिए यह बहुत अधिक कीमत है और पाटीदार अनामत आंदोलन समिति को कम सीटों पर राजी करने की कोशिश कर रही है।

कांग्रेस ने हमारी बेइज्जती की है

कांग्रेस ने हमारी बेइज्जती की है

हार्दिक पटेल के समूह पाटीदार अनामत आंदोलन समिति (PAAS) के 4 नेता शुक्रवार को दिल्ली में थे। उनमें से एक दिनेश बंभनिया ने कहा कि वो पाटीदारों को मिलने वाले कोटा पर कांग्रेस नेताओं से बातचीत फाइनल करने आएं हैं, लेकिन हम बीते 24 घंटे से गुजरात भवन में हैं। हमने कांग्रेस को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। अगर वो हमारी मांग नहीं मानेंगे तो अगले चुनाव में हम उनको समर्थन नहीं करेंगे। उन्होंने हमारी बेइज्जती की है।

पहले भी दिया था अल्टीमेटम

पहले भी दिया था अल्टीमेटम

हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है कि कांग्रेस को पाटीदार समूह ने अल्टीमेटम दिया है। इससे पहले भी कांग्रेस को हार्दिक पटेल ने कांग्रेस को तीन नवंबर तक का अल्टीमेटम देते हुए कहा था कि कांग्रेस पाटीदारों को संवैधानिक आरक्षण कैसे देगी इसको लेकर अपना प्लान बताए। हार्दिक ने कहा था कि अगर पाटीदार समुदाय को आरक्षण के मामले पर कांग्रेस ने अपना स्टैंड क्लीयर नहीं किया तो उनका हाल भी बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की तरह होगा।

राहुल गांधी चाहते हैं...

राहुल गांधी चाहते हैं...

हालांकि आज दिए गए अल्टीमेटम के अनुसार आज शनिवार मध्य रात्रि के बाद कांग्रेस का मौका खत्म हो जाएगा। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी चाहते हैं कि भाजपा सरकार के खिलाफ पटेल आक्रोश का लाभ पार्टी को मिले।

लेकिन कांग्रेस को है खतरा

लेकिन कांग्रेस को है खतरा

शक्तिशाली पटेल समुदाय कई वर्षों से भाजपा के कट्टर समर्थक रहे हैं, जो दो दशक से राज्य की सत्ता में हैं। यदि कांग्रेस हार्दिक पटेल के उम्मीदवारों को ज्यादा सीटों को सौंपती है, तो उसे अपने स्थानीय नेताओं को खोने का खतरा है जो पार्टी बदल सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+