Gujarat Assembly Election 2017:पहले चरण के मतदान के बाद बुकी बना रहे हैं गुजरात में बीजेपी सरकार

गांधीनगर। गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए आज बहुप्रतिक्षित मतदान का पहला चरण संपन्न हुआ। चुनाव आयोग ने जानकारी दी कि 68 फीसदी वोटिंग हुई। पहले चरण का मतदान होने के बाद सट्टा बाजार ने भी अपना रुख बयां किया है। बीते दिनों कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि सट्टा बाजार में कांग्रेस का भाव ज्यादा है, मतलब बुकी कांग्रेस की सरकार बना रहे थे। हालांकि आज पहले चरण का मतदान संपन्न होने के बाद सट्टा बाजार का रुख बदला है। सट्टा बाजार में भारतीय जनता पार्टी को 101-103 सीटों और कांग्रेस के बीच 71 से 73 सीटें जीतने की उम्मीद है। भाजपा को 110 सीटों के लिए, दर 1.50 रुपये है; 125 सीटों के लिए यह 3.50 रुपये है और 150 सीटों के लिए यह 7 रुपये है। कांग्रेस के 99-100 सीटों के लिए 3 रुपये और 75 सीटों के लिए 1.10 रुपये का रेट चल रहा है।

भाजपा की जीत की दर 50 पैसे है

भाजपा की जीत की दर 50 पैसे है

भाजपा की जीत की दर 50 पैसे है और कांग्रेस के लिए, यह 2 रुपये है। पहले चरण के चुनाव में कुल 977 उम्मीदवार मैदान में हैं। प्रमुख उम्मीदवारों में मुख्यमंत्री विजय रूपानी, जो राजकोट (पश्चिम) से चुनाव लड़ रहे हैं, और कांग्रेस के शक्तिसिंह गोहिल (मांडवी) और परेश धानानी (अमरेली) शामिल हैं।

मोदी राहुल ने कहा थैंक्यू

मोदी राहुल ने कहा थैंक्यू

बता दें कि गुजरात चुनाव के पहले चरण के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य के लोगों को धन्यवाद कहा है। मोदी ने ट्वीट कर कहा कि बड़ी संख्या में गुजरात के भाई-बहन वोट डालने निकले, जिसके लिए उनका धन्यवाद। मोदी ने कहा कि गुजरात में भाजपा की जीत होगी। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भी गुजरात को लोगों को धन्यवाद कहा है।

98 EVM मिले खराब

98 EVM मिले खराब

सूरत, सौराष्ट्र और कच्छ में खराब EVM की शिकायत आई। बताया गया कि करीब 70 EVM सिर्फ सूरत के शहरी इलाकों में खराब पाएगा। इसे साथ ही कच्छ से 9, भुज में 9, रौपड़ अब्दासा में 1-1, अमरेली, रजौला और सावरकुंडला में 3-3 और मुंद्रा में 2 EVM खराब पाए गए।

सभी नेता पूरी ताकत इस चुनाव में झोंक रहे

सभी नेता पूरी ताकत इस चुनाव में झोंक रहे

गौरतलब है कि पीएम नरेंद्र मोदी से लेकर राहुल गांधी तक बीजेपी और कांग्रेस के सभी नेता पूरी ताकत इस चुनाव में झोंक रहे हैं। कई सर्वे बीजेपी को बढ़त दिखा रहे हैं तो कई सर्वे कांटे टक्‍कर। ऐसे में कहना मुश्किल है कि परिणाम किसके पक्ष में जाएगा। बीजेपी पांचवीं बार गुजरात की सत्‍ता पर काबिज होगी या इस बार कांग्रेस को बडी सफलता मिल सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+