Gujarat Assembly Election 2017: गुजरात में कांग्रेस की टिकट पर चार मुस्लिम भी बने विधायक
नई दिल्ली। भले ही गुजरात चुनाव में कांग्रेस को हार मिली हो लेकिन इस बार उसने भाजपा के घर में उसे जबरदस्त तरीके से चुनौती दी है। सबसे खास बात ये रही कि भाजपा ने भी मान लिया कि कांग्रेस ने आज उससे तगड़ा मुकाबला गुजरात में किया है। फिलहाल इस हार के बाद भी कांग्रेस के अंदर एक राहत और खुशी की लहर है इसलिए शायद ये हार उसे चुभ नहीं रही है, वैसे आपको बता दें कि इस बार के गुजरात विधानसभा चुनावों में मुस्लिम उम्मीदवार भी जीतकर आए हैं, पिछले चुनावों के मुकाबले ये संख्या इस बार डबल है। गौरतलब है कि 2012 में दो मुस्लिम उम्मीदवार जीत दर्ज कर पाए थे लेकिन इस बार चार उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है।

आपको बता दें कि कांग्रेस ने विधानसभा चुनावों में छह मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट दिया था, जिसमें से चार उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है. जबकि दो उम्मीवार हारे हैं।
जीतने वाले नेता
- गयासुद्दीन शेख अहदाबाद के दरियापुर से विजयी
- पीरजदा राजकोट की वानकानेर सीट से विजयी
- डासडा से नौशादजी विजयी
- और जमालपुर खाड़िया से इमरान युसुफ भाई विजयी












Click it and Unblock the Notifications